{"_id":"668378b7f5063e661203d21b","slug":"mathura-tank-collapse-three-junior-engineers-and-one-assistant-engineer-suspended-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Tank Collapse: तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता निलंबति, इनके खिलाफ हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Tank Collapse: तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता निलंबति, इनके खिलाफ हुई एफआईआर
Tue, 02 Jul 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:19 AM IST
सार
मथुरा में 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी गिरने के मामले में जल निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशायी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा की कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में बनी 2.50 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी गिरने के मामले में जल निगम ने तीन अवर अभियंताओं और एक सहायक अभियंता को निलंबित किया है। पानी की टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की कंपनी एसएम कंस्ट्रक्शन और उसके दो साझेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मामले की जांच उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र की अध्यक्षता वाली जांच समिति करेगी। मथुरा में टंकी ढहने से दो महिलाओं की मौत और 14 लोग घायल हुए थे। इसमें टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म व उसके सहयोगी साझेदार ठेकेदार बनवारी लाल (निवासी महर्षिपुरम आगरा) और त्रिलोक सिंह रावत (निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड) के खिलाफ शहर कोतवाली में जल निगम ने केस दर्ज कराया है।
आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, सिकंदरा के हरदीप एंक्लेव निवासी ठेकेदार हरी मोहन शर्मा ने बताया कि एसएम कंस्ट्रक्शन के साथ उनकी कोई साझेदारी नहीं है। मथुरा में उन्होंने एसएम कंस्ट्रक्शन के साथ काम नहीं किया है। उनके नाम का जिक्र गलत किया गया है।