फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura student yashika singh trapped in Ukraine amid Russia Ukraine War

यूक्रेन में फंसी मथुरा की छात्राएं: हमले की खबर से माता-पिता चिंतित, भारत सरकार से बेटी को सुरक्षित लाने की मांग

Thu, 24 Feb 2022 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 12:28 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस बीच कई भारतीय छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए हैं। मथुरा की छात्रा याशिका सिंह भी वहां फंसी हुई है। 

विज्ञापन
Mathura student yashika singh trapped in Ukraine amid Russia Ukraine War
छात्रा याशिका सिंह और उसके पिता करन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस ने भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। युद्ध के हालात के बीच कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे गए हैं। मथुरा के कोसीकलां की एक छात्रा भी वहां फंस गई है। उसके परिजनों के अनुसार छात्रा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई है। परिजनों ने सरकार से भारतीय छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

विज्ञापन


कोसीकलां के आर्य नगर निवासी करन सिंह एडवोकेट की पुत्री याशिका सिंह यूक्रेन के एक विश्वविद्यालय में एमबीबीएस कर रही है। दिसंबर 2021 में आगरा, दिल्ली, रोहतक के अपने साथियों के साथ यूक्रेन के खारखिब शहर गई थी। तब हालात सामान्य थे, लेकिन दो महीने बाद ही वहां अचानक हालात बदल गए हैं। रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए।  

विज्ञापन

यूक्रेन पर हमले की खबर सुन माता-पिता हुए चिंतित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह यूक्रेन पर हमला कर दिया। टीवी पर यह खबर आते ही याशिका का परिवार बेचैन हो उठा। परिजन छात्रा की सुरक्षा को लेकर बेहद चितिंत हैं। वह व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उससे संपर्क बनाए हुए हैं। परिजनों ने भारत सरकार से छात्रा समेत सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


याशिका सिंह के पिता करण सिंह ने बताया कि याशिका का फ्लाइट का टिकट हो गया है। 26 फरवरी को उसे दिल्ली आना है। इस बीच युद्ध छिड़ने और एयरस्पेस बंद होने से परिवार की चिंता बढ़ गई। वह लगातार व्हाट्सएप कॉल से संपर्क बनाए हुए हैं। 

बरसाना की बेटी भी यूक्रेन में फंसी

बरसाना की बेटी राधिका गोयल भी यूक्रेन में फंसी हुई है। बेटी  की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित है। राधिका ने बताया कि वह एक हॉस्टल में रह रही हैं। इवानो शहर में भारत के करीब 2500 छात्र- छात्राएं हैं। उसने भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया। फिलहाल वे सुरक्षित हैं। इवानो शहर में रूसी सेना घुस चुकी है। एयरपोर्ट भी तबाह हो चुका है। राधिका गोयल के पिता जगदीश गोयल ने बताया कि वह बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। चार मार्च को बेटी की फ्लाइट थी, लेकिन उससे पहले ही हमला हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed