{"_id":"613dfdf18ebc3ef2c071436f","slug":"mathura-stolen-cctv-cameras-recovered-from-bhagwati-temple-kosi-news-agr5072889187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भगवती मंदिर से चोरी सीसीटीवी कैमरे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भगवती मंदिर से चोरी सीसीटीवी कैमरे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नगर के ऐतिहासिक भगवती मंदिर से चोर सीसीटीवी कैमरों चुरा ले गए। पुलिस ने कैमरों की डीबीआर से चोरों को चिन्हित कर एक युवक को पकड़कर उसकी निशानदेही गोमती सरोवर से सीसीटीवी कैमरे बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर अन्य की तलाश शुरू कर दी।
भगवती मंदिर पर महिला, युवतियों से असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने के बाद मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। शनिवार रात चोर मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चुरा ले गए। रविवार की सुबह जब सेवायत मंदिर पर पहुंचे तो कैमरे गायब देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैमरों की डीबीआर से जांच की तो उसमें एक युवक दिव्यांग दो साथियों सहित कैमरों की ओर जाता दिखाई दिया।
पुलिस ने अनुमान लगाया एक दिव्यांग युवक दस फीट की ऊंचाई पर लगे सीसीटीवी कैमरे कैसे चुरा सकता है। कैमरे में युवकों के चेहरे सामने आने के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बल्लू निवासी मोहल्ला तांगडा बताया है। आरोपी की निशानदेही पर गोमती कुंड से कैमरों को बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया।