{"_id":"5bb60ee1867a5528e522cd18","slug":"mathura-ssp-babbu-kumar-order-so-will-sent-selfie-on-crime-scene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने सुनाया घटनास्थल पर सेल्फी लेने का फरमान, जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने सुनाया घटनास्थल पर सेल्फी लेने का फरमान, जानें इसके पीछे की वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 04 Oct 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मथुरा बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
'सर, मैं घटनास्थल पर हूं। क्राइम सीन को बारीकी के साथ देख लिया है..' जब भी एसएसपी थानाध्यक्ष से घटना के संबंध में पूछते हैं तो थानाध्यक्ष यही जवाब देते हैं, जबकि हकीकत में वो मौके पर जाते ही नहीं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।
मथुरा के पुलिस कप्तान ने फरमान जारी किया है कि थानाध्यक्ष को हर क्राइम सीन के साथ अपनी सेल्फी भेजनी होगी। इतना ही नहीं वारदात की जानकारी कंट्रोल रूम और आला अफसरों को भी देनी होगी।
जनपद के कई थानाध्यक्ष वारदात को कंट्रोल रूम और आला अफसरों को बताने में गुरेज करते थे। इससे वारदात का पता नहीं चल रहा था। पीड़ित को भी न्याय मिलने में देरी होती है। एसएसपी बबलू कुमार ने ऐसे थानाध्यक्षों से सख्ती से निपटने के लिए फरमान जारी कर दिया है।

Trending Videos
कोताही बरती तो होगी कार्रवाई
अब एसओ को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सेल्फी डालनी होगी। इससे यह साफ हो जाएगा कि वारदात किस समय पर हुई और थानाध्यक्ष कितने बजे पहुंचे। वारदात में कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षों का नपना तय है। एसएसपी बबलू कुमार के इस फरमान से थानाध्यक्षों में खलबली मच गई है।
एसएसपी ने बताया कि वारदात स्थल पर पहुंचकर सेल्फी तो डालनी होगी, वहीं कंट्रोल रूम, अफसरों और पीआरओ के भी वारदात की जानकारी देनी होगी। इसमें कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि वारदात स्थल पर पहुंचकर सेल्फी तो डालनी होगी, वहीं कंट्रोल रूम, अफसरों और पीआरओ के भी वारदात की जानकारी देनी होगी। इसमें कोताही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।