फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: SP government is going to be formed in the state in 2022: Siddharth Singh

मथुरा: 2022 में प्रदेश में बनने जा रही है सपा की सरकार: सिद्धार्थ सिंह

Wed, 01 Sep 2021 08:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Mathura: SP government is going to be formed in the state in 2022: Siddharth Singh
वृंदावन (मथुरा)। सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने बुधवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर संपूर्ण ब्रज का विकास तो होगा ही, साथ ही वृंदावन को ए ग्रेड की नगर पालिका बनाकर यहां का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। आज प्रदेश की जनता अपने आप को बहुत ठगा महसूस कर रही है। महंगाई चरम पर है, बिजली के आए दिन दाम बढ़ रहे हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली की जा रही है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2022 में जाति धर्म पर चुनाव लड़ेगी पर हम विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे। पूर्व राज्य मंत्री के वृंदावन आगमन पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष व्यापार सभा अंकित वार्ष्णेय और यूथ ब्रिगेड मथुरा-वृंदावन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का चित्रपट भेंट किया। यूथ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, विभोर गौतम छात्र सभा अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, सौरभ चौधरी, लोहिया वाहिनी, डॉ. आजाद राजेंद्र फेरारी, डॉ. राजन रिजवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed