फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Six thieves were planning theft police caught them with this trick

मथुरा: चोरी की योजना बना रहे थे छह चोर, पुलिस ने इस तरकीब से दबोचे

Sun, 03 Dec 2023 07:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 07:04 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते छह चोरों को दबोच लिया। आरोपी दिन में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जेबकटी करते थे।
 

विज्ञापन
Mathura: Six thieves were planning theft police caught them with this trick
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बरसाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऊंचागांव से चोरी की योजना बनाते छह चोरों को पकड़ा। पकड़े गए चोरों से तमंचा और ब्लेड बरामद किए। आरोपी रात में चोरी और दिन में जेबकटी का काम करते थे। आरोपियों पर शामली, मुजफ्फरनगर, बरसाना में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान बार्डर के गांव ऊंचागांव में पानी की टंकी के पास छह चोर चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पुलिस टीम ने छापा मारते हुए दीवार की आड़ में छिपकर चोरी की योजना बना रहे छह आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मजनू पुत्र ब्रजपाल निवासी गंगेरुगढ़ी थाना कांधला जिला शामली, वेदपाल पुत्र सृजन निवासी रावर थाना मधुवन करनाल हरियाणा, राज कुमार पुत्र सूरजी निवासी गढ़ी दौलत कांधला जिला शामली, ओमवीर पुत्र कुलवन्त निवासी इस्लामपुर धसोली कांधला जिला शामली, सहन्दर पाल पुत्र कुलवन्त निवासी इस्लाम पुर शामली,  मिंटू पुत्र जिलेसिंह निवासी इस्लामपुर थाना धसोली जिला शामली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े आरोपियों से एक तमंचा, जिंदा कारतूस के  साथ आरी ब्लेड व शेविंग ब्लेड बरामद किए। एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि यह लोग बड़े शातिर किस्म के हैं। यह दिन में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मंदिरों में जाकर चेन स्नैचिंग , जेबकटी करना और रात में  चोरी करते थे।  पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed