फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura saraf hatyakand will make the politics of up hot

यूपी की सियासत में ‘आग’ लगाएगा मथुरा का सराफ हत्याकांड

Fri, 19 May 2017 12:27 AM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
mathura saraf hatyakand will make the politics of up hot
व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर के साथ उठाने का फैसला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के दो सराफा कारोबारियों की हत्या के मुद्दे पर पार्टियां भाजपा को घेरने में जुट गई हैं। कांग्रेस, सपा, रालोद और बसपा ने इस प्रकरण को हर शहर और गांव तक ले जाने का फैसला किया है। सभी पार्टियों के नेता अपने दिग्गजों को मथुरा बुला रहे हैं। कई पार्टियों ने तो प्रदेश भर में व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा जोरशोर के साथ उठाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


15 मई को होलीगेट की कोयला वाली गली में दो सराफ मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की हत्या कर 4 करोड़ का सोना लूट लेने की घटना विधानसभा में गूंज चुकी है। अब सभी पार्टियां इसे मुद्दा बनाकर व्यापारियों के बीच जाने की तैयारी कर रही हैं। सभी में खुद को व्यापारियों का सबसे बड़ा हितैषी साबित करने की होड़ सी मच गई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी यही मुद्दा छाया हुआ है। भाजपा सरकार पर जोरदार हमला हो रहा है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मथुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेसी ज्ञापन देंगे। पब्लिक को बताया जाएगा कि किस तरह से प्रदेशभर की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष हुलास राय सिंघल ने कहा कि इस समय व्यापारी खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापार सभा हर जिले में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करेगी और व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग करेगी। प्रदेशभर में व्यापार सभा सम्मेलन करेगी। बसपा नेता मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज रह नहीं गई है। किसी भी जिले में देख लीजिए व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। बसपा व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेगी।    
 

जनता के बीच जाने से बच रहे सांसद, मंत्री और विधायक

mathura saraf hatyakand will make the politics of up hot
bjp logo
भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक पब्लिक के बीच जाने से बच रहे हैं। मथुरा के जनप्रतिनिधियों की शहर से दूरी बड़ा सवाल बन रही है। सांसद हेमामालिनी के न आने को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है। हर रोज आवाज उठ रही है। दबी जुबान से खुद भाजपा नेता कहने लगे हैं कि वो तो मथुरा के किसी नेता का फोन तक नहीं उठाती हैं। हर छोटे-छोटे मुद्दे पर ट्वीट करने वाली सांसद ने दो व्यापारियों की हत्या पर ट्वीट करके दुख तक प्रकट नहीं किया है। गुरुवार को उन्होंने धर्मेंद्र के साथ फोटो जरूर अपडेट किया था। लोगों का कहना है कि  बीते दिन कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा आए थे लेकिन वो भी व्यापारियों के बीच नहीं पहुंचे। जबकि व्यापारी चाहते थे कि कैबिनेट मंत्री आएं और उनकी बात सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed