{"_id":"5b6307784f1c1bb37b8b5dd0","slug":"mathura-roads-damaged-due-to-heavy-rains-flood","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा आ रहे हैं तो जरा संभल कर...बड़े खतरे हैं इन राहों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा आ रहे हैं तो जरा संभल कर...बड़े खतरे हैं इन राहों पर
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 04 Aug 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड धंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इन दिनों आप भगवान कृष्ण की नगरी आ रहे हैं तो जरा संभल कर आइए। मथुरा में मूसलाधार बारिश और यमुना में आए उफान ने सड़कों को भी तहस नहस कर दिया है। आगरा-दिल्ली हाईवे, मथुरा अलीगढ़ मार्ग, मथुरा भरतपुर मार्ग, मथुरा बरेली मार्ग और यमुना एक्सप्रेसवे पर गड्ढे बन जाने से खतरा पैदा हो गया है।
मथुरा को आने वाले सभी मार्गों पर इन दिनों बड़ा खतरा है। हालांकि दिन का सफर तो गाड़ी में हिचकोले खाते-खाते किसी तरह से पूरा हो ही जाएगा, लेकिन रात को गाड़ी फंस सकती है। क्योंकि अंधेरे में यह गड्ढे नजर नहीं आते और हादसा हो सकता है। टायर खराब होने की घटनाएं तो लगातार बढ़ रही हैं। कई जगह तो क्रेन मंगवाकर गाड़ी को निकलवाना पड़ रहा है।
आगरा-दिल्ली हाईवे पर फरह, चौहमुहा, कोटा छरोरा, छाता, बरसाना चौराहा, कोसी कलां, जयगुरुदेव मंदिर के पास, भरतपुर मोड़, पुराना आरटीओ ऑफिस के पास, मंडी चौराहा के पास सड़क खराब है। फरह के आसपास तो सबसे ज्यादा संकट है।

खस्ताहाल हुई सड़क
अलीगढ़ मार्ग पर गड्ढे और जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर कृष्णापुरी, लक्ष्मीनगर, गोसना, दीवाना कला, राया, कुम्हा, विरहना, बेसमां तक सड़क बेहद खराब हो गई है। यह मार्ग तो अलीगढ़ तक ही बेकार हो गया है। स्थिति यह है कि गाड़ी रफ्तार पकड़ ही नहीं पाती है।
नरौली, तारसी, मुड़ेसी, कोसी खुर्द, जाजम पट्टी चौराहा, मगोर्रा चौराहा तक मथुरा-भरतपुर मार्ग भी कई जगह बरसात के कारण खराब हो गया है। पांच दिन पहले ही पर्यटकों को लेकर जा रही बस फंस गई थी।
मथुरा-बरेली मार्ग पर गड्ढे
360 किमी लंबी मथुरा-बरेली मार्ग पर सरुपा, तेहरा, नगला मिश्री, सोनई, भूडरी, बिचपुरी और पिरसुआ के आसपास गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग पर रात को गाड़ियां अक्सर खराब हो रही हैं। टायर फट जा रहा है।
आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी सड़क किनारे की कच्ची पटरी कई जगह से धंसने लगी है। सर्विस रोड की स्थिति तो बुरी है। एक्सप्रेसवे अथारिटी सही करा रही है। माइल स्टोन 97, माइल स्टोन 94 और माइल स्टोन 101 पर कच्ची पटरी धंस गई है।