{"_id":"60d5ecca8ebc3e4ce16ecfde","slug":"mathura-report-filed-against-32-teachers-across-the-district-including-vrindavan-vrindavan-news-agr497238816","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन सहित जिले भर में 32 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन सहित जिले भर में 32 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बीएड की फर्जी डिग्री पर प्राथमिक विद्यालयों में बने सहायक अध्यापकों के खिलाफ खंड शिक्षाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें वृंदावन के प्राथमिक विद्यालय मघेरा के सहायक अध्यापक सहित जनपद भर में 32 नाम शामिल हैं।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शैक्षिक सत्र 2004-05 के बीएड धारकों की एसआईटी जांच में बड़े स्तर पर फर्जी डिग्रियों का खुलासा कुछ साल पहले हुआ था। इसमें मथुरा जनपद के उन शिक्षकों के नाम भी शामिल थे, जिनकी बीएड डिग्री को एसआईटी ने फर्जी या फिर छेड़छाड़ वाली सूची में शामिल किया था।
विभागीय आदेश के बाद जनपद स्तर पर ऐसे शिक्षकों की पहचान करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की। इनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गईं। कुछ शिक्षक न्यायालय की शरण में भी गए। अब एक बार फिर विभागीय स्तर पर जनपद में 32 सहायक अध्यापकों के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्र से सेवा में आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वृंदावन कोतवाली में खंड शिक्षाधिकारी प्रमोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में प्राथमिक विद्यालय माघेरा की सहायक अध्यापिका प्रीति राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।