फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police searching 250 Rohingya Muslims amid coronavirus outbreak

कोरोना की दहशत के बीच रोहिंग्याओं से जुड़ी खबर ने उड़ाई मथुरा पुलिस की नींद

Mon, 20 Apr 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Apr 2020 12:22 AM IST
सार

पुलिस को जिले में 250 रोहिंग्या छिपे होने की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। 

विज्ञापन
Mathura police searching 250 Rohingya Muslims amid coronavirus outbreak
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दहशत के बीच मथुरा पुलिस को जिले में लगभग 250 रोहिंग्या के छिपे होने की जानकारी मिली है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें जमातियों के साथ अब रोहिंग्याओं की तलाश में भी जुटी हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय से मिली सूची के आधार पर जमातियों और रोहिंग्याओं की तलाश में पुलिस प्रशासन ने ताकत झोंक दी है। जिले के छटीकरा, मंडी चौराहा, आजमपुर, टाउनशिप, कोसीकलां, शेरगढ़ में इनके छिपे होने की आशंका है। इन स्थानों पर पुलिस और खुफिया विभाग ने अपना जाल बिछा दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में हुए धार्मिक जलसे से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद दिल्ली सरकार ने आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया था। साथ ही उस समय वहां मौजूद लोगों की लोकेशन सर्विलांस के माध्यम से निकाली गई। इसमें मथुरा के भी कुछ लोग पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 जमातियों की तलाश

दिल्ली सरकार ने इनके सिम के पते को आधार मानते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को नाम-पते की सूची भेजी। पुलिस मुख्यालय द्वारा यह नाम पते एसएसपी कार्यालय भेजे गए तथा जल्द से जल्द उन्हें ट्रेस करने की जिम्मेदारी एसएसपी मथुरा को दी गई। 24 जमातियों की तलाश भी पुलिस को है। 

एसएसपी कार्यालय से यह नाम पते थानावार दिए गए और जल्द से जल्द इनकी जानकारी करने को कहा गया है। थाना प्रभारी इन्हें तलाश कर रहे हैं। इस बीच जिले में लगभग 250 रोहिंग्याओं की मौजूदगी ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। 

जिलेभर में कई स्थानों पर रोहिंग्याओं के छिपे होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली है। जमातियों और रोहिंग्याओं को तलाश पाने में नाकाम प्रशासन पर प्रदेश सरकार ने भी असंतोष जताया है। 

शकील को नहीं खोज सकी पुलिस

कृष्णा नगर क्षेत्र की कॉलोनी नवनीत नगर में एक संदिग्ध जमाती की सूचना पुलिस को मिली। इस संदिग्ध जमाती का नाम शकील बताया गया। इसके पिता का नाम भी पुलिस के पास था। कृष्णा नगर पुलिस इसे बीते दो दिनों से तलाश रही थी लेकिन वो नहीं मिल पा रहा था। 

शनिवार शाम को कृष्णा नगर पुलिस नवनीत नगर पहुंची लेकिन वहां पर पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस को यहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

दिल्ली ही नहीं अन्य जनपदों के हॉटस्पॉट क्षेत्र या उसके आसपास रहने वालों के नाम मथुरा पुलिस को मिल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है। यह संख्या प्रतिदिन बदलती रहती है। 

मुख्यालय द्वारा भेजे गए नाम पते पर कर रहे  तलाश 

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि ऐसे सभी लोगों को खोज रहे हैं, जिनके नाम मुख्यालय या गैर जनपदों से भेजे गए हैं। उन लोगों की तलाश भी जारी है, जो दिल्ली स्थितत मरकज या उसके आसपास रहे होंगे। जो मिल रहे हैं उनको क्वारंटीन कर मुख्यालय को अवगत करा रहे हैं। रोहिंग्याओं के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed