{"_id":"626d6553b16f765079614d72","slug":"mathura-police-not-heard-pregnant-woman-complain-about-the-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस की चौखट पर न्याय के लिए घंटों बैठी रही गर्भवती, मिली सिर्फ फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस की चौखट पर न्याय के लिए घंटों बैठी रही गर्भवती, मिली सिर्फ फटकार
Sat, 30 Apr 2022 10:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:05 PM IST
सार
पुलिस से न्याय की गुहार लगाने आई गर्भवती महिला को सिर्फ फटकार मिली। ससुरालीजनों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत को सुनने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
थाना जैंत के गेट पर बैठी पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के छटीकरा में घरेलू विवाद के चलते गर्भवती महिला के साथ उसके देवर समेत ससुरालीजनों ने मारपीट कर डाली। मारपीट से दहशत में आई महिला न्याय के लिए थाना जैंत की चौखट पर न्याय की आस में घंटों सिसकती रही, पर पुलिस कतई भी नहीं पसीजी। घंटों रो-रोकर पीड़िता को जैंत पुलिस ने हम देख लेंगे, कहकर भगा दिया।
विज्ञापन
थाना जैंत के गांव छटीकरा निवासी महिला संजू ने बताया कि उसके पति काम पर गए हुए थे। तभी घर में छोटे से विवाद को लेकर ससुरालीजनों ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। वह गर्भवती है, इसके बाद भी पति की गैर मौजूदगी में देवर और उसकी पत्नी व परिवार के कई अन्य लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह बचकर वहां से निकल आई, जिसके बाद अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची। पीड़िता घंटों तक अपनी बच्ची को लेकर थाने के द्वार पर बैठी रही, लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा। महिला ने रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाया, लेकिन पुलिस ने देख लेंगे कहकर गर्भवती को थाने से भगा दिया।
विज्ञापन
सीओ बोले- कराई जाएगी जांच
इस मामले में सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि थाने पर आने वाली हर पीड़ित की सुनवाई होगी। अगर ऐसा मामला है तो पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे।