फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Police closed shops around Sribanke Bihari temple

मथुरा: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास पुलिस ने बंद कराईं दुकानें

Sat, 07 Aug 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Police closed shops around Sribanke Bihari temple
मथुरा। वृंदावन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। शनिवार और रविवार को बाजार बंदी के खिलाफ व्यापारियों के विरोध के बावजूद पुलिस का रुख सख्त नजर आया। सभी बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया। इसके विरोध में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और बांकेबिहारी व्यापारी एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर एवं तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शनिवार और रविवार को सबसे अधिक श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन आते हैं। यहां का व्यापार पर्यटकों पर ही निर्भर है। इसी दिन बाजार बंदी के आदेश हैं। इससे वृंदावन का व्यापार प्रभावित हो रहा है। पुलिस प्रतिष्ठान खोलने पर कार्रवाई कर रही है। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि पुरानी व्यवस्था को लागू करे, जिसमें सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक बंदी रखी जाती थी। बाकी दिन बाजार पूर्ण रूप से खुलते थे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते व्यापारी पहले ही पस्त हो चुका है अब इन दोनों दिन व्यापार बंद करके व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। विद्यापीठ चौराहा तक बिहारी जी मंदिर तक व्यापारियों ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के बाजार में पैदल मार्च निकाला गया है। विरोध करने वालों में आलोक बंसल, धनेंद्र अग्रवाल बॉबी, शिवा गौतम, आशीष ठाकुर, लोकेश शर्मा, नीरज शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed