फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Police Caught Fake Pass Of Additional Chief Secretary On Taxi

अपर मुख्य सचिव का पास लगी टैक्सी को पुलिस ने पकड़ा, जांच में खुला 'काला कारनामा', मामला दर्ज

Thu, 23 Apr 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Apr 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Mathura Police Caught Fake Pass Of Additional Chief Secretary On Taxi
अपर मुख्य सचिव का फर्जी पास लगी टैक्सी के साथ मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश का फर्जी पास बनाकर प्रयागराज सवारियों को ले जा रही ट्रैक्सी को चालक सहित पकड़ा है। पुलिस ने टैक्सी को सीज कर चालक के खिलाफ धोखाधड़ी और सवारियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर में एसपी ग्रामीण श्रीशंचद्र यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके सामने बॉर्डर से एक इनोवा आई। इनोवा चालक मनोज कुमार पुत्र रामकिशोर शर्मा, निवासी औरेया ने पूछे जाने पर उसने प्रयागराज जाने के लिए अपर मुख्य सचिव से पास जारी करने की बात कही। मांगने पर चालक ने अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी पास दिखाया।
विज्ञापन


शंका होने पर एसपी देहात श्रीशचंद्र ने इसकी पुष्टि लखनऊ फोन मिलाकर की। जहां से पता चला कि ऐसा कोई पास उनके या विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिसके बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चालक ने पास को फर्जी होना स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बताया उसने यह पास सवारियों से मजबूरी का फायदा उठाते हुए अधिक पैसा वसूलने के लिए बनाया था। वह 30 रुपए किलोमीटर के हिसाब से सवारियों से किराया वसूल रहा था। इनोवा में सवार लोगों को गुरुग्राम की स्पोर्ट्स कंपनी के कर्मचारी बताया।

पुलिस ने इनोवा को किया सीज 
कार चालक मनोज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी प्रमाणपत्र बनाने, अधिक पैसा वसूलने एवं लॉकडाउन उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। पकड़े गए यात्री विनोद कुमार, बड़गांव, प्रयागराज, अवधेश निवासी सोरांव, प्रयागराज, श्यामसुंदर निवासी प्यारेपुर, संजय, बालकिशन यादव, राकेश निवासी कुंडा, प्रतापगढ़ के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि यात्रियों ने चालक मनोज के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed