{"_id":"5e9c6fd18ebc3e77392210c8","slug":"mathura-police-caught-banned-cuff-syrups-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: मथुरा में 20 लाख के प्रतिबंधित कफ सीरप पकड़े, दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: मथुरा में 20 लाख के प्रतिबंधित कफ सीरप पकड़े, दो युवक हिरासत में
Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए प्रतिबंधित कफ सीरप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की थाना कोसीकलां पुलिस ने रविवार को कोटवन औद्योगिक क्षेत्र से दो लोगों को 20 लाख रुपये के प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ पकड़ लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, सिटी इंचार्ज धीरज गौतम को रविवार की शाम को सूचना मिली कि एक ट्रक में प्रतिबंधित कफ सीरप लेकर होडल की ओर जाने की तैयारी में है। पुलिस ने घेराबंदी कर कोटवन औद्योगिक क्षेत्र से पकड़ लिया।
पूछताछ में ट्रक चालक ने 159 पेटी की बिल बिल्टी दिखाई। जब कड़ाई से ट्रक चालक से पूछा तो उसने बताया कि गोपाल बाग और गोपाल नगर में 60 पेटी उतार दीं। पुलिस ने चालक की निशानदेही से पेटी बरामद कर लीं, जबकि ट्रक से 90 पेटी बरामद र्हुइं। 19 पेटी सीरप गायब हो गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में संजय अग्रवाल एवं गौरी शंकर को पकड़कर इसकी जानकारी ड्रग इंस्पेक्टर को दी। देर शाम ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में जुट गए।
इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह ने बताया पकड़े गए युवक गौरीशंकर के पास से मिली लाइसेंस की प्रतिलिपि मथुरा के एक मेडिकल स्टोर की फर्जी है। ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद बताते हैं कि डॉक्टर की बिना अनुमति से इस सीरप का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।