{"_id":"5d0f693c8ebc3e1b4c5e7204","slug":"mathura-police-book-two-brother-in-case-of-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दबोचे इनामी जालसाज भाई, अब तक सैकड़ों लोगों को लगाया करोड़ों का 'चूना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दबोचे इनामी जालसाज भाई, अब तक सैकड़ों लोगों को लगाया करोड़ों का 'चूना'
Sun, 23 Jun 2019 10:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े जालसाजी के इनामी आरोपी दो भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जिलों में 250 से भी अधिक लोगों से 15 करोड़ की ठगी करने वाले दो भाई रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। इन दोनों ने बैंकों से ऋण दिलाने के नाम पर लोगों को ठगा है।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनका नेटवर्क खंगाल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ बैंक वाले भी इस काले कारोबार में शामिल हो सकते हैं।
गोविंदनगर की रहने वाली सुमन अग्रवाल पत्नी कन्हैयालाल अग्रवाल ने इन सगे भाइयों के खिलाफ जनवरी 2018 में थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि सगे भाइयों ने बैंक लोन दिलाने की एवज में लाखों रुपये ठग लिए। तभी से सगे भाई फरार हो गए।

गोविंदनगर पुलिस ने फरार जालसाज सगे भाइयों को दबोच लिया। क्षेत्राधिकारी शहर राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और एसएसआई आरके गिरि ने जालसाज सिद्धार्थ खंडेलवाल और मनुज खंडेलवाल पुत्रगण नरेंद्र प्रकाश खंडेलवाल निवासीगण डीगगेट को पकड़ा है।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि डेढ़ साल से फरार सगे भाइयों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दोनों ने बैंक से लोन दिलाने की एवज में मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा में भी करीब 250 लोगों को ठगा है।
कभी बाइक की एजेंसी के मालिक रहे सगे भाइयों को कंपनी ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया। इसके बाद सगे भाइयों ने बैंक से सांठगांठ करके लोगों को लोन दिलाने की योजना को अंजाम दिया। भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर डाली।