फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police arrested two smugglers recovered seven pistols 40 cartridges

मथुरा में असलहा तस्कर पकड़े: फेसबुक पर तमंचों की तस्वीरें डालकर मैसेंजर एप से करते थे ग्राहकों से सौदा

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
सार

क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पकड़े गए सगे भाई हाथरस से एक तमंचा तीन हजार रुपये में खरीदते थे। उसके बाद पांच से छह हजार रुपये में बेच दिया करते थे।

विज्ञापन
mathura police arrested two smugglers recovered seven pistols 40 cartridges
असहला बेचने के आरोपियो की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में हाईवे पुलिस और एसओजी ने दो हथियार सप्लायर सगे भाई गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से सात तमंचे और 40 कारतूस बरामद किए हैं। यह फेसबुक पर तमंचे की फोटो डालकर मैसेंजर एप के जरिए असहला बेचा करते थे। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना हाइवे एसएचओ अनुज कुमार, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और सर्विलांस प्रभारी सोनू सिंह बीएसएनएल ऑफिस के पास ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से दो सगे भाई हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

दोनों सगे भाई पकड़े
पकड़े गए भूरा सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, शिशुपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासीगण गांव मिर्जापुर, थाना इगलास(अलीगढ़) हैं। तस्करों के कब्जे से सात तमंचे और 40 कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि भूरा सिंह व शिशुपाल सिंह दोनों सगे भाई हैं। तमंचे की फोटो फेसबुक पर पोस्ट करते थे। जब खरीदने वाले ग्राहक मिलते तो फेसबुक मैसेंजर एप के माध्यम से बात कर ये लोग अवैध असलाह और कारतूस अपने ग्राहकों को बेचकर मोटी कमाई करते थे।
विज्ञापन


तीन हजार में खरीदकर छह हजार में बेचते थे तमंचे
क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पकड़े गए सगे भाई हाथरस से एक तमंचा तीन हजार रुपये में खरीदते थे। उसके बाद पांच से छह हजार रुपये में बेच दिया करते थे। यह अलीगढ़ और हाथरस के अलावा आसपास के जनपदों और बाहर के जिलों में हथियारों की सप्लाई किया करते थे। अभी तक यह 50 से अधिक तमंचे बेच चुके हैं। दोनों से और भी जानकारी जुटाई जा रही है। टीम में हाईवे प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, स्वाट टीम प्रभारी रवि त्यागी, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, सर्विलांस प्रभारी सोनू सिंह, एसआई सोनू भाटी और एसआई ललित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:
मथुरा में सिंथेटिक दूध फैक्टरी पकड़ी: मास्टरमाइंड समेत सात गिरफ्तार, दिल्ली-फैजाबाद तक होती थी सप्लाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed