फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police arrested shooter Damru in pradhan murder case

मथुरा: भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावक की हत्या के मामले में 20 हजार का इनामी शूटर डमरू गिरफ्तार

Wed, 09 Feb 2022 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 06:52 PM IST
सार

कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में 29 जनवरी को पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Mathura police arrested shooter Damru in pradhan murder case
मथुरा में इनामी शूटर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव प्रधान रामवीर की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी शूटर डमरू को हताना फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उससे तमंचा और कारतूस बरामद किया है। 

विज्ञापन


कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में 29 जनवरी को पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीशचंद्र, सीओ वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें लगाई थीं। 

विज्ञापन

पांच आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस दो शूटर व तीन साजिशकर्ताओं को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। एक शूटर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। इस मामले में फरार चल रहे शूटर सन्नी उर्फ डमरू निवासी मोहल्ला सुभाषनगर, हापुड़ देहात पर एसएसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम इसकी तलाश में जुटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि बुधवार दोपहर को मुखबिर की सूचना मिली कि रामवीर प्रधान की हत्या में शामिल फरार शूटर डमरू हताना की ओर से राजमार्ग पर आ रहा है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान डमरू को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है।

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि शातिर डमरू के खिलाफ सात मामले हापुड़ और नोएडा में चल रहे हैं। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में डमरू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। हत्याकांड के अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed