फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura police arrested miscreants in the encounter

मथुरा में मुठभेड़: जेल की दीवार कूदकर भागा बदमाश 13 साल बाद साथी सहित गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Sat, 03 Sep 2022 06:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
Mathura police arrested miscreants in the encounter
गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में शुक्रवार की रात नंदगांव मार्ग पर थाना पुलिस और एसओजी टीम की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश 13 वर्ष पूर्व मथुरा जेल की दीवार कूदकर फरार हो गया था, जबकि दूसरा 51 किलो चांदी लूटकांड में वांछित था। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोसीकलां-नंदगांव रोड पर राधाष्टमी और शनिदेव दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग में लगी थी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

जैंत के रहने वाले हैं दोनों बदमाश 

थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने बताया कि अवधेश उपाध्याय निवासी राया और कृष्ण मुरारी शर्मा निवासी जैंत घायल हुए हैं। आरोपियों से चोरी की एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाश लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। एसपी देहात त्रिगुन सिंह ने बताया कि दोनों पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान दोनों पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

2010 में लूटी थी 51 किलो चांदी

एसपी देहात ने बताया कि दोनों ही बदमाश शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने 2010 में मथुरा में 51 किलो चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तभी अवधेश जेल की दीवार से कूदकर भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed