फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police arrested main accused of triple murder case in encounter

मथुरा तिहरा हत्याकांड: मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 11 माह पूर्व की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या

Wed, 05 Oct 2022 10:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 10:10 AM IST
सार

फिरोजाबाद निवासी ट्रक चालक ने 11 माह पूर्व अपनी पत्नी और दो सौतेले बच्चों की हत्या कर दी थी। उनके शव यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंके थे। पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले इसका साथी भी पकड़ा गया। 

विज्ञापन
mathura police arrested main accused of triple murder case in encounter
मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 11 महीने पहले अपनी पत्नी और दो सौतेले बच्चों की हत्या कर उनके शवों को यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार तड़के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में विशम्भरा-पैगांव रोड पर हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी भी पकड़ लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी फिरोजाबाद का रहने वाला है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


दो नवंबर 2021 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 78 (कोतवाली सुरीर) और माइलस्टोन 74(थाना नौहझील) पर दो बच्चों के शव मिले थे। चार नवंबर को माइलस्टोन-129(थाना बलदेव) में महिला का शव मिला था। इनकी शिनाख्त करिश्मा (31) और उसके दो बेटे दिव्यांश (8) व सूर्यांश (6) के रूप में हुई। ये गांव फरीदा, थाना एका (फिरोजाबाद) के निवासी थे। तीनों की हत्या फिरोजाबाद के यशपाल ने अपने साथियों के साथ की थी। यशपाल करिश्मा का तीसरा पति है। 

विज्ञापन

आरोपी ने की थी कोर्ट मैरिज 

जानकारी के मुताबिक करिश्मा की शादी करीब 12 साल पूर्व विक्की निवासी मुरादगंज (औरैया) से हुई थी। डेढ़ साल बाद ही बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसका बेटा दिव्यांश था। पति की मौत के बाद उसकी शादी देवर उपेंद्र से हुई। उससे दूसरा बेटा सूर्यांश पैदा हुआ। शादी के कुछ वर्षो बाद पति उपेंद्र से करिश्मा अलग हो गई। उसने ट्रक चालक यशपाल से कोर्ट मैरिज कर ली। यशपाल दोनों बच्चों को स्वीकार नहीं करना चाहता था, जिससे दोनों में झगड़े होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- मां-बेटों की हत्या का खुलासा: तीसरा पति निकला कातिल, 11 माह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंके थे तीनों के शव
 

ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त यशपाल शातिर क़िस्म का अपराधी है। वह दिल्ली में किराये पर रहता था। उसने अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से अपनी पत्नी और दो सौतेले बच्चों की हत्या की। साजिश के तहत यशपाल अपने साथी रवि की स्कार्पियो में पत्नी और बच्चों को बैठाकर गांव जाने के बहाने दिल्ली से चला। रास्ते में आरोपियों ने मां-बेटों को गला घोंटकर मारा डाला और शवों को यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जगह फेंक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed