फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mathura police alert over ram mandir verdict

अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर मथुरा में अलर्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ी

Sat, 02 Nov 2019 04:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Nov 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
mathura police alert over ram mandir verdict
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले मथुरा प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में एसएसपी शलभ माथुर ने एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को सजग और सतर्क रहते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी निगाह रखेंगे। मथुरा एडीएम प्रशासन सतीशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर लेखपाल आदि सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। तैनाती स्थल पर होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जनपद के खुफिया विभाग को सतर्क किया गया है। खुद एसएसपी शलभ माथुर पल-पल की स्थिति की पूरी जानकारी ले रहे हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाके में भी पूरी निगाह रखी जा रही है। शरारती तत्वों और बवालियों की हरकतों पर निगाहबानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जनपद की सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि पीस कमेटी की मीटिंग करके शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखें। शरारती तत्वों को भी चिंहित कर लिया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा बढ़ाई

अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। तीनों जोन में सुरक्षाकर्मियों को सतर्क और सजग रहते हुए संदिग्ध पर पूरी निगाह रखते हुए कार्रवाई की निर्देश दिए हैं। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी के माध्यम से पल-पल की हरकतों पर निगाहें रखी जा रही हैं।

उधर, वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में हरिदास पीठाधीश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। इसलिए अयोध्या मसले में जो भी निर्णय आए, उसका सभी को मर्यादा में रहकर पालन करना चाहिए। 

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने लोगों से सहिष्णुता के साथ आने वाले निर्णय को स्वीकारने की अपील की। सीओ सदर रमेश कुमार व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने संतों से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed