{"_id":"603d34c78ebc3edc0649c080","slug":"mathura-people-committing-uproar-by-stopping-overload-vehicles-kosi-news-agr4827810134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ओवरलोड वाहनों को रोककर लोगों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ओवरलोड वाहनों को रोककर लोगों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
कोसीकलां में पुरानी जीटी रोड से गुजरते ओवरलोड वाहन। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। सोमवार को लोगों ने शेरगढ़ रोड पर ओवरलोड वाहनों को रोककर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालकों से हाथापाई भी कर दी। एसडीएम से ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। उधर, ट्रक चालकों का आरोप है कि कुछ दबंग लोग उन्हें नाजायज परेशान कर रहे हैं। उन्हें माल लेकर नोएडा जाना है, तो वह किस रास्ते से जाएं।
राजस्थान से गिट्टी, स्टोन डस्ट भरकर सैकड़ों की संख्या में ट्रक, डंपर कोसी, शेरगढ़ होते हुए नोएडा जा रहे हैं। जिससे रात दिन ओवरलोड वाहनों के संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार की रात्रि में शेरगढ़ रोड पर पुल के समीप ओवरलोड वाहनों को रोककर माल गोदाम परिसर में खड़ा कर दिया। लोगों ने वाहनों को वापस कर दूसरे रास्ते से जाने की कह दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साएं लोगों ने कुछ ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। सोमवार की सुबह जब ट्रक, डंपरों की लंबी लाइन लगी देखी तो वहां के लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने वाहनों को सड़क पर खड़ाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद लोगों का कहना था कि सुबह के समय बच्चों के स्कूल जाने का समय होता है और ओवरलोड वाहन तेजगति से दौड़ रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि हंगामे की सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची थी। ट्रक, डंपर चालकों से मारपीट की जानकारी मिली, लेकिन किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन चालक इशहाक, सलीम, शमशेर, गुलदीन का कहना था कि रास्ते में कुछ दबंग किस्म के लोग रोजाना वाहनों को रोककर परेशान कर रहे हैं। रोड टैक्स देने के बाद वह कहां से होकर अपने गंतव्य को जाएं। प्रशासन ही इसका हल निकाले। सभासद डॉ. केपी सिंह का कहना था कि ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।