{"_id":"5b692c3a4f1c1b75568b5b6b","slug":"mathura-nari-niketan-women-will-shifts-to-vanarasi-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के नारी निकेतन से नोएडा और बनारस शिफ्ट होंगी 35 संवासिनी, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के नारी निकेतन से नोएडा और बनारस शिफ्ट होंगी 35 संवासिनी, ये है कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
कुशकगली स्थित नारी निकेतन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया की घटना के बीच सोमवार को मथुरा के डीएम ने भी नारी निकेतन का औचक निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ यहां सबसे पहले संवासिनियों की उपस्थिति देखी। इसके बाद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पिछले कई दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका अल्पवास गृह की घटना देश भर की सुर्खियां बनी हुई है। अब दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी प्रशासनिक छापेमारी के दौरान 24 संवासिनी नहीं मिलीं।
संवासिनियों के केंद्र से बाहर होने की स्थिति ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच की जा रही है कि आखिर यह संवासिनी कहां थीं। इस स्थिति के बीच सोमवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने भी सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल के साथ नारी निकेतन का निरीक्षण किया।

कुशकगली स्थित नारी निकेतन में 56 संवासिनी और तीन बच्चे मिले। एक संवासिनी न्यायिक मामले में पेशी के लिए न्यायालय गई थी। इसके बाद डीएम ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने क्षमता से अधिक संवासिनी की यहां मौजूदगी के कारण उत्पन्न हो रही अव्यवस्थाओं को भी संज्ञान में लिया। इसके लिए डीपीओ को दिशा निर्देश भी दिए। खासकर सफाई को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीपीओ एएस रस्तोगी ने बताया कि नारी निकेतन में 60 संवासिनी निवासरत हैं। तीन के साथ बच्चे भी हैं। क्षमता से अधिक संवासिनी के मामले में शासन ने 35 को यहां से अन्य जनपदों में स्थानांतरित करने की स्वीकृति दे दी है। इसमें मंदबुद्धि 15 संवासिनी नोएडा जाएंगी, जबकि 20 बनारस जाएंगी। इसके लिए मेडिकल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।