{"_id":"6310a99bda65cb04c9080c5e","slug":"mathura-mehrauli-village-hindu-complaint-beating-pressure-for-accept-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: 'गांव में हम 90 फीसद, जान और जमीन दोनों से हाथ धो लोगे, मजहब बदलो या गांव छोड़ो', दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: 'गांव में हम 90 फीसद, जान और जमीन दोनों से हाथ धो लोगे, मजहब बदलो या गांव छोड़ो', दहशत में परिवार
Thu, 01 Sep 2022 06:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 06:16 PM IST
सार
ग्रामीण के इन आरोपों के बाद मथुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले के प्रथम दृश्टया जमीन की पैमाइश लेकर हुआ विवाद मान रही है। वहीं धर्म परिवर्तन के आरोपों को पुलिस ने नकारा है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोसीकलां के गांव महरौली में एक ग्रामीण के सनसनीखेज आरोपों ने खलबली मचा दी है। आरोप है कि ग्रामीण उसके घर में घुसकर धमका रहे हैं कि या तो अपना धर्म बदलो या फिर गांव को छोड़ दो। आरोप ऐसे हैं कि माहौल गरमा सकता है। पीड़ित ने शिकायत को लेकर किए ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
गांव महरौली निवासी तेजराम ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को गांव के ही ताहिर, तारिफ, आशी, आमिर, इदरीश, गुन्ना, आमिर, अमसर, बब्बू, शब्बीर, सग्गन ने उसके प्लॉट में खडे़ पेड़ों को जबरन काट लिया था। यही नहीं गांव के एक अन्य गोवर्धन के खेतों की मेड़ को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो आरोपी नाराज हो गए। तेजराम का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर 23 जुलाई की शाम आशी, तारिफ, आमिर, इदरीश व बब्बू व अन्य उसके घर में घुस आए। मारपीट करते हुए कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमका दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उससे कहा कि ये हमारा गांव है। हम यहां 90 फीसदी हैं। यहां हमारे तौर तरीकों से रहना पडे़गा। नहीं माने तो जान और जमीन दोनों से हाथ धोना पडे़गा। या तो हमारे मजहब में आ जाओ या फिर गांव छोड़कर चले जाओ।
विज्ञापन
तेजराम का आरोप है कि आए दिन गांव के अन्य लोगों से भी मारपीट और धमकियां दी जाती हैं लेकिन डर के कारण कोई भी शिकायत के लिए आगे नहीं आता। शिकायत को यूपी पुलिस को भी ट्वीट कर मथुरा पुलिस को भी टैग किया गया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार गांव पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने धर्म परिवर्तन की धमकी जैसे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तेजराम एवं उसके भाई को प्लॉट दिए गए थे। उनकी पैमाइश को लेकर विवाद है। पूर्व में भी दो बार पैमाइश हो चुकी है। पुन: जांच एवं पैमाइश के लिए राजस्व की एक टीम का गठन किया गया है। जो भूमि विवादों का निपटारा कर रिपोर्ट देगी।