फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Lord Ranganath seated in a silver swing with Mata Goda

मथुरा: भगवान रंगनाथ माता गोदा के साथ रजत झूले में हुए विराजमान

Thu, 12 Aug 2021 07:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Lord Ranganath seated in a silver swing with Mata Goda
मथुरा। वृंदावन स्थित श्रीगोदा रंगमन्नार भगवान रजत झूला पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हु - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। हरियाली तीज से वृंदावन में शुरू हुआ झूलनोत्सव की धूम यहां के मंदिरों में दूसरे दिन भी रही। भक्तों ने विभिन्न मंदिरों में हिंडोले में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन किए। भगवान रंगनाथ माता गोदा के साथ रजत झूले में विराजमान हुए।
विज्ञापन

हरियाली तीज से वृंदावन के मंदिरों में झूलनोत्सव शुरू हो गया है। इसके दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी इस उत्सव की धूम रही। दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में झूला उत्सव का 13 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के दूसरे दिन भगवान रंगनाथ माता गोदा के साथ रजत निर्मित झूले में विराजमान हुए। सेवायत पुजारियों ने अर्चना और आरती की। भगवान रंगनाथ के झूले में विराजमान दर्शन करने आए भक्त जयजयकार करने लगे।
विज्ञापन

मंदिर के महंत स्वामी गोवर्द्धन रंगाचार्य, स्वामी रघुनाथ, स्वामी चौवी, स्वामी राजू, अनघा श्री निवासन, शरद शर्मा, कन्हैया आदि उपस्थित रहे।
सनेहबिहारी मंदिर में भी ठाकुरजी को हरियाली तीज पर झूला झुलाया गया। अद्भुत शृंगार में ठाकुरजी के दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए। श्रीराधावल्लभ मंदिर में इस उत्सव पर समाज गायन हो रहा है। समाज गायन भक्तों को अद्भुत स्वर सुनने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीनाथ बाजार स्थित अगर बिहारी मंदिर में झूलन महोत्सव के अवसर पर झूले पर विराजमान कर भव्य शृंगार किया गया। ठाकुरजी के भव्य और दिव्य दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। सेवायत दाऊ दयाल शर्मा ने बताया यहां पर समय-समय पर ठाकुरजी के सभी उत्सव मनाए जाते हैं। इस तरह वृंदावन के अधिकांश मंदिरों में ठाकुर जी झूला झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed