फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Lord Goda Rangamannar played Holi with devotees

मथुरा: भगवान गोदा रंगमन्नार ने खेली भक्तों के संग होली

Sat, 03 Apr 2021 07:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Lord Goda Rangamannar played Holi with devotees
मथुरा। भगवान रंगनाथ की सजी झांकी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कान्हा की नगरी में होली की खुमारी अब भी भक्तों के सिर चढ़कर बोल रही है। शनिवार को भगवान गोदा रंगमन्नार ने भक्तों के संग जमकर होली खेली। ठाकुरजी के संग होली खेल भक्त भी आनंदित हो उठे। वृंदावन के श्रीरंगनाथ मंदिर में दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके छठे दिन होली व फगुआ आयोजन में ठाकुर गोदा रंगमन्नार अपने भक्तों के संग होली खेलने के लिए निकले।
विज्ञापन

सायं चार बजे ठाकुरजी श्वेत वस्त्र धारण कर कांच के विमान में विराजमान हुए। धुर गोले के साथ ही सवारी मंदिर परिसर से बारहद्वारी में पहुंची तो वेदमंत्रों का उच्चारण कर कुंभ आरती उतारी गई। मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जयजयकार से गूंज उठा। सेवायतों ने टेसू के प्राकृतिक रंगों के साथ अबीर-गुलाल भक्तों पर फेंकना शुरू कर दिया। विविध प्रकार के फूलों से भी होली खेली जाने लगी। रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली में सराबोर भक्त झूमने लगे। ठाकुरजी की सवारी के साथ-साथ यह होली खेली गई। हालांकि कोविड-19 की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रंग-गुलाल का प्रयोग कम करते हुए फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

सीईओ अनघा श्री निवासन ने बताया कि उत्सवों की इस श्रंखला में होली का उत्सव ब्रज संस्कृति के अनुरूप मनाया जाता है। ब्रज वृंदावन की पवित्र भूमि में हर भक्त प्रभु की भक्ति के रंग में रंगा रहता है। इसी भाव को मानते हुए होली का उत्सव उल्लास के साथ मनाया जाता है। कांच के विमान की सवारी प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्रामस्थल बड़ा बगीचा पहुंची। जहां से पुन: मंदिर परिसर में विराजित हुई। रात्रि में ठाकुरजी स्वर्ण निर्मित हाथी पर विराजमान होकर परंपरानुसार फगुआ देने गए। जहां पान, केसरिया जलेबी आदि निवेदित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed