फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Lok Sabha Election 2019 News Update Today

लोकसभा चुनाव 2019: कान्हा की नगरी में 'फूल' और 'हैंडपंप' में दिखी कांटे की टक्कर

Fri, 19 Apr 2019 11:00 AM IST
मुकेश कुमार पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura Lok Sabha Election 2019 News Update Today
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी और गठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह

मथुरा लोकसभा सीट पर गुरुवार को जनता जनार्दन ने अपना फैसला सुना दिया। भले ही यह फैसला 23 मई को सार्वजनिक किया जाएगा, लेकिन मोहल्लों से बूथों तक दिखने वाले जोश और उत्साह ने बहुत कह दिया है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने भी जब मथुरा संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा में जाकर रूझाने जानने का प्रयास किया तो सभी जगह 'कमल का फूल' और 'हैंडपंप' के बीच सीधा मुकाबला नजर आया। इस बार मथुरा में 62 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


शहरी इलाकों में जहां भाजपा की बढ़त रही तो ग्रामीण इलाकों में 'हैंडपंप' खूब चला है। अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कस्बाई और शहरी क्षेत्रों में लोगों ने कांग्रेस का भी साथ दिया है। मथुरा में कांग्रेस का भी अपना बड़ा परंपरागत वोट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और गठबंधन के मजबूत पक्ष

भाजपा का मजबूत पक्ष
- लोकसभा सीट का सबसे बड़ा जाट वोट बंट गया। 
- भाजपा का परंपरागत वोट किसी भी क्षेत्र में नहीं बंटा। 
- हिंदू वर्ग की छोटी-छोटी जातियों में भी भाजपा की घुसपैठ रही।

गठबंधन का मजबूत पक्ष
- मुस्लिम मतदाताओं का विभाजन न होना।
- अनुसूचित जाति के वोटों में भाजपा सेंधमारी करने में फेल।
- ठाकुर समाज के ज्यादातर वोट गठबंधन के साथ। 

मतदान के दिन इस बार मौसम तो मेहरबान रहा ही मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। कान्हा की नगरी में कई मतदान केंद्र ऐसे भी दिखे जहां सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लग गई थी।


मथुरा से भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी का गठबंधन पर वार, देखें वीडियो 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed