{"_id":"5cb80033bdec22146b5ed990","slug":"mathura-lok-sabha-election-2019-live-voting-percentage-mathura-news-update-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro मथुरा के लोगों ने निभाई ने अपनी जिम्मेदारी, 62 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro मथुरा के लोगों ने निभाई ने अपनी जिम्मेदारी, 62 प्रतिशत हुआ मतदान
Fri, 19 Apr 2019 10:11 AM IST
मुकेश कुमार
राजकुमार रौतेला, अमर उजाला, मथुरा
राजकुमार रौतेला, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को मथुरा संसदीय क्षेत्र में 62 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें ग्रामीण अंचल के मतदाता शहर के मतदाताओं पर भारी रहे। सबसे अधिक मतदान गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में 62.84 प्रतिशत हुआ। छाता विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 62.40 प्रतिशत वोट डाले।
तीसरे पायदान पर मांट विधानसभा के मतदाता रहे। मांट विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। बलदेव में 61.71 प्रतिशत वोट डाले गए, जबकि सबसे फिसड्डी मथुरा के मतदाता रहे। शहरी क्षेत्र में सिर्फ 56.50 प्रतिशत मतदान हुआ।
मथुरा में गुरुवार सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। मंदिरों की मंगला आरती के बाद लोगों ने कान्हा जी का जयकारा लगाया और अपनी सरकार चुनने निकल पड़े। मौसम मेहरबान रहा, इसलिए सुबह से ही बंपर वोटिंग हुई।

दूसरे राउंड में बढ़ा मतदान
बूथ के बाहर महिला मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
भले ही मथुरा संसदीय क्षेत्र में मतदान की शुरूआत धीमी रही। लेकिन, दूसरे राउंड से मतदाताओं का रुझान तेजी के साथ बढ़ गया। सात बजे शुरू हुए मतदान के बाद पहले दो घंटे के दौरान 8.82 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बलदेव का मत प्रतिशत सबसे अधिक था।
इसके दो घंटे बाद दूसरे राउंड में मत प्रतिशत बढ़कर 23.70 पर पहुंच गया। इस राउंड में भी बलदेव के मतदाताओं ने अपनी बढ़त कायम रखी। गोवर्धन विधानसभा भी इस राउंड में बलदेव के निकट जा पहुंची। तीसरे राउंड में दोपहर एक बजे तक जनपद का मतदान प्रतिशत 36.77 पर जा पहुंचा।
इस राउंड में भी ग्रामीण मतदाताओं ने शहर को पीछे छोड़ते हुए अपनी बढ़त कायम रखी। हालांकि बलदेव विधानसभा को गोवर्धन विधानसभा ने पछाड़ दिया। दोपहर तीन बजे मतदान प्रतिशत जनपद का 48.15 पर पहुंच गया।

गोवर्धन ने मारी बाजी
युवा मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
तीसरे राउंड में बलदेव और गोवर्धन विधानसभा को मांट और छाता विधानसभा के मतदाताओं ने पछाड़ दिया। मांट विधानसभा का मतदान 50.62 प्रतिशत हो गया। शाम पांच बजे मथुरा संसदीय क्षेत्र का मत प्रतिशत 56.60 प्रतिशत हो गया। इसमें मांट, छाता की बढ़त बरकरार रही। शहरी मतदाता ग्रामीणों से पीछे रहे।
शाम छह बजे तक जनपद का मतदान प्रतिशत 60.20 पर पहुंच गया। इस अंतिम राउंड में गोवर्धन ने फिर बाजी मार ली। हालांकि अधिकारियों का कहना है इस आंकड़े में अभी परिवर्तन हो जाएगा। ईवीएम जमा होने के बाद ही मतदान प्रतिशत स्पष्ट होगा। फिर भी उक्त आंकड़ा निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।
गहमा-गहमी के बीच गुरुवार को संपन्न हुए दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों ने हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी। आईजी-डीआईजी समेत अन्य अफसरों ने छुटपुट घटनाओं पर भी गंभीरता दिखाते हुए जिले में संदिग्ध इलाकों पर नजर रखी।
वीडियो को देखकर समझिए कैसा है 2nd Phase में Polling का हाल