फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Kosi and Mathura will have water pollution industry closed during Kumbh

मथुरा: कोसी और मथुरा में कुंभ के दौरान बंद रहेंगी वाटर पॉल्यूशन इंडस्ट्री

Sat, 13 Feb 2021 08:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Kosi and Mathura will have water pollution industry closed during Kumbh
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पर यमुना जल का नमूना लेते प्रदूषण नियत्र? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। यमुना के तट पर वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के दौरान कोसी और मथुरा की वाटर पॉल्यूशन इंडस्ट्री बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसके लिए करीब 40 से अधिक इकाइयों को नोटिस जारी कर दिए हैं। यह जानकारी वृंदावन में नवनिर्मित ब्रह्मर्षि संत देवरहा बाबा घाट पर यमुना जल के नमूने लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने दी।
विज्ञापन

14 फरवरी को वृंदावन में मुख्यमंत्री आ रहे हैं। 16 फरवरी से कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की शुरुआत होने जा रही है। इससे पूर्व शनिवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय की टीम वृंदावन पहुंची। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने मेला क्षेत्र में नवनिर्मित ब्रह्मर्षि संत देवरहा बाबा घाट पर यमुना जल के नमूने लिए। इस दौरान यमुना जल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा 7.6 मिग्रा प्रति लीटर पाई गई है। जल का तापमान 21.5 डिग्री व कलर 20 हेजन मिला है। बीओडी की मात्रा प्रयोगशाला जांच के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन

इस जल को क्षेत्रीय अधिकारी ने पीकर भी देखा। उन्होंने बताया कि वृंदावन के कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के मद्देनजर प्रदूषित जल से संबंधित औद्योगिक इकाइयों को बंद करा दिया गया है। इनका संचालन मेला दौरान 25 मार्च तक नहीं होगा। इसके लिए कोसीकलां की 11 इकाइयां, मथुरा की 18 साड़ी और 11 अन्य औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। हालांकि यमुना जल को लेकर संत और वृंदावनवासियों में नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही उपरोक्त इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed