{"_id":"5daf1ac48ebc3e013371dfcb","slug":"mathura-jawahar-bagh-violence-accused-got-bail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष के साथी हरनाथ को मिली जमानत, नैनी जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष के साथी हरनाथ को मिली जमानत, नैनी जेल में है बंद
Wed, 23 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग कांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के चर्चित जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के करीबी रहे हरनाथ की मंगलवार को बिजली चोरी के मामले में जमानत मिल गई है। वो हत्या के मामले में विगत साढ़े तीन साल से नैनी जेल में बंद है। बिजली चोरी के मामले में अधिकतम सजा अवधि तक जेल में बंद रहने के कारण उसे जमानत दे दी गई।
15 अगस्त 2014 को जवाहर बाग में रह रहे कब्जाधारियों ने जबरन बिजली के तार डालकर कनेक्शन ले लिया था। इस संबंध में बिजली अधिकारियों ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें से तीन लोग हत्या के मामले में जेल में बंद थे। तीन में से दो की जमानत हाईकोर्ट से हो चुकी है, लेकिन हरनाथ को जमानत नहीं मिल सकी।
अब हरनाथ को इस मामले में जेल से तलब कर लिया और बिजली चोरी में वारंट जारी किए। एडीजे स्पेशल जज राम इच्छुक यादव की कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम की अपील कि हरनाथ बिजली चोरी में विगत साढ़े तीन साल से बंद है और इस केस में अधिकतम सजा मात्र तीन साल है इसलिए हरनाथ को जमानत दे दी जाए।

रामवृक्ष यादव के खिलाफ भी है वारंट
अधिवक्ता की अपील पर न्यायालय ने हरनाथ को जमानत दे दी। अधिवक्ता ने बताया कि हरनाथ को मंगलवार को न्यायालय ने जमानत दे दी है। वहीं भले ही सीबीआई ने राम वृक्ष यादव को मृत मान लिया हो लेकिन कोर्ट में आज भी उसके वारंट चल रहे हैं। इस मामले में भी अन्य के साथ रामवृक्ष यादव के वारंट चल रहे हैं।
बता दें कि 2 जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग में अवैध कब्जाधारियों को हटाने के दौरान हिंसा हो गई थीं। इसमें दो पुलिस अफसर शहीद हो गए हैं। कई कब्जाधारियों की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया था कि घटना का मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव भी इस संघर्ष में मारा गया था। हालांकि अभी उसे मृत साबित नहीं कर पाई है।