{"_id":"62df9e499c6af47a3f78a251","slug":"mathura-information-about-explosive-material-in-parcel-airgun-found-in-police-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News : पार्सल में आई एयरगन से चली गोली, डाकघर में तेज आवाज से टूटा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News : पार्सल में आई एयरगन से चली गोली, डाकघर में तेज आवाज से टूटा शीशा
Tue, 26 Jul 2022 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:26 PM IST
सार
पार्सल में मिले कागजात के आधार पर जानकारी हुई कि बरारी गांव निवासी संजय ने पार्सल बुक कराया था। झांसी से एयरगन मंगाई गई थी।
विज्ञापन
एयरगन चलने से टूटा शीशा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के टाउनशिप क्षेत्र में अति संवेदनशील रिफाइनरी के निकट स्थित डाकघर में मंगलवार को हुई तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई। डाकघर में आए पार्सल में विस्फोटक पदार्थ होने की खबर मिलते ही बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। जांच में पता चला कि पार्सल में आई एयरगन से गोली चली है। तेज आवाज से डाकघर का शीशा चटक गया और कर्मचारी भाग गए।
झांसी से आए इस पार्सल की जांच करने के बाद इसे मंगाने वाले को पुलिस ने थाने बुला लिया। मामला टाउनशिप गेट नंबर एक के निकट स्थित डाकघर का है। मंगलवार को इस पोस्ट ऑफिस में झांसी के कचहरी चौराहा से संजय अहेरिया पुत्र दिगंबर निवासी एचपी फ्यूल स्टेशन बरारी के नाम एक पार्सल आया।
पोस्टमास्टर ने इसे स्कैन कर चैक किया और नीचे रखने लगे, तभी पार्सल में से तेज आवाज के साथ चली गोली ने पोस्ट ऑफिस का शीशा तोड़ दिया। पोस्टमास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाने में मौजूद फतेह सिंह ने बताया कि उसने छोटे पुत्र के लिए निशाना लगाने को इसे चार-पांच दिन पहले झांसी से बुक कराया था। एसपी सिंह ने बताया कि एयरगन का पार्ट था।