फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: House-to-house Havan Yagya, gave the message of environmental cleanliness

मथुरा: घर-घर हुए हवन यज्ञ, दिया पर्यावरण स्वच्छता का संदेश

Sat, 05 Jun 2021 08:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Mathura: House-to-house Havan Yagya, gave the message of environmental cleanliness
भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा परिवार के साथ हवन करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आरएसएस के आह्वान पर लोगों ने घरों में परिवार के साथ हवन किया। इसमें स्वयंसेवक संघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने भी हवन में आहुतियां दीं। केशवधाम में भी हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन में कोरोना मुक्ति हवन किया गया। स्वयंसेवकों ने घरों में परिजनों के साथ हवन किया। अनेक आश्रमों में संत धर्माचार्यों ने शिष्यों सहित हवन पूजन कर कोरोना मुक्ति की कामना की। जिला प्रचारक मनोज ने बताया कि यदि हम निरंतर अपने घरों में हवन पूजन करते हैं तो उससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। जिला पर्यावरण प्रमुख राम सिंह ने भी विचार रखे। जिला संघचालक दास बिहारी, जिला कार्यवाह अरुण, सह जिला पर्यावरण संयोजक अमित सोनी, नगर कार्यवाह संजय, नगर विस्तारक भोजराज, विजय राघव, विकास शर्मा, यतेंद्र प्रताप अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी घरों में परिवार के साथ हवन किया। नगर अध्यक्ष विनय शर्मा ने घर पर हवन किया। चेतन विहार सेक्टर-4 में श्री कृष्णाधाम परिसर में यज्ञ किया गया। संत राजेंद्र महाराज, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रमोद सिंह, समाजसेवी प्रदीप बनर्जी, मदन गोपाल शर्म, राधा मोहन अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, बृजभूषण तिवारी , विवेक शर्मा, प्रफुल्ल गौतम ने हवन पूजन मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य जयप्रकाश शास्त्री ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed