फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Hema Malini inaugurated oxygen production plant

मथुरा: ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का हेमा मालिनी ने किया उद्घाटन

Sat, 28 Aug 2021 07:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hema Malini inaugurated oxygen production plant
वृंदावन संयुक्त जिला चिकित्सालय में सांसद हेमा मालिनी द्वारा 500 एल पीएम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में शनिवार को 500 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी ने किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना ऑक्सीजन चिकित्सा की मांग को पूरा करने और उत्तर प्रदेश के प्रभावित लोगों को कोविड-19 से ठीक होने में मदद करेगा। यह हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में इस तरह के और प्लांट स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

पाथ इंडिया कंट्री प्रोग्राम के प्राइमरी हेल्थ केयर टेल एंड इनोवेशन के प्रमुख मोहम्मद अमीर ने कहा हम एक दशक इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके जैन ने बताया कि संपीदित हवा से नाइट्रोजन को सोखकर यह ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र निरंतर 93 प्रतिशम शुद्ध चिकित्सा ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है। यह संयंत्र अब बिना किसी बाधा के हर रोज 100 बिस्तरों को ऑक्सीजन सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed