{"_id":"66ed2454d5d5892aba01c8a0","slug":"mathura-girl-raped-in-car-on-road-up-crime-news-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सड़क पर हैवानियत: चलती कार में किशोरी से दरिंदगी, वो चीखती रही... फिर ये घिनौना काम करके फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सड़क पर हैवानियत: चलती कार में किशोरी से दरिंदगी, वो चीखती रही... फिर ये घिनौना काम करके फेंका
Fri, 20 Sep 2024 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:59 PM IST
सार
मथुरा में किशोरी दुष्कर्म किया गया। आरोपी किशोरी को कार में डालकर ले गए। चलती कार में उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में एक दलित किशोरी के साथ पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुकान पर सामान लेने गई किशोरी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अर्धबेहोशी की हालत में उसे कार में डालकर सूनसान स्थान पर ले गए। किशोरी की बारी-बारी से आबरू लूटी, फिर उसे फ्लाईओवर के नीचे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
थाना छाता क्षेत्र में बरसाने चौराहे पर रहने वाले दलित परिवार की नाबालिक किशोरी घर से दुकान पर नाश्ते का सामान लेने गई थी, इस दौरान घात लगाए पड़ोस के ही रहने वाले नीरज नाम के युवक ने किशोरी को पीने के लिए पानी की बोतल दी। इसके बाद किशोरी का सिर चकराने लगा। नीरज और शैलेन्द्र व एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की हालत में एक ईको गाड़ी में उसे डाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती कार में आरोपियों ने बारी-बारी से दलित नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत में तीनों लोग किशोरी को बरसाना रोड फ्लाईओवर पर छोड़ कर भाग गए। लड़की को होश आया तो अपने घर पर पहुंचकर माता-पिता को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।
उसी समय किशोरी का हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। ये सुनते ही किशोरी की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी कोतवाली छाता पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।