फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Ghanshyam Gautam got 142nd rank in UPSC Exam

UPSC Exam: मथुरा के घनश्याम गौतम ने प्राप्त की 142वीं रैंक, पार्ट टाइम जॉब के साथ की थी तैयारी

Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिमाण सोमवार को जारी हो गया। इसमें मथुरा के घनश्याम गौतम ने 142वीं रैंक प्राप्त की है।

विज्ञापन
Mathura Ghanshyam Gautam got 142nd rank in UPSC Exam
परिवार के साथ घनश्याम गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में मथुरा के महोली रोड माधवपुरी कॉलोनी निवासी घनश्याम गौतम ने 142वीं रैंक प्राप्त की है। वह इस रैंक को अपग्रेड करने के लिए एक बार इस परीक्षा में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। परिवार में घनश्याम के यूपीएससी में सफलता पाने पर खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


घनश्याम गौतम मां गीता और पिता सतीश गौतम के सबसे छोटे पुत्र हैं। वह बताते हैं कि इच्छा इंजीनियर बनने की थी लेकिन 2010 में इंटर करने के बाद आईआईटी की तैयारी करने के लिए आर्थिक स्थिति बाधा बन गई। पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो जाने पर इंजीनियरिंग की तैयारी को भूलकर स्नातक के लिए बीएसए कॉलेज में प्रवेश लिया। 

विज्ञापन

पार्ट टाइम जॉब के साथ की तैयारी 

श्रीजी सरस्वती विद्यालय से उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा 92 प्रतिशत और इंटर की परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों से पास की थी। एमएससी फिजिक्स आईटी बॉम्बे से की। परिवार की स्थिति के चलते पार्ट टाइम जॉब के साथ यूपीएससी की तैयारी करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सिविल सर्विसेस 2021 के लिए यूपीएससी के परिणाम में उन्हें 142वीं रैंक मिली है। संभव यह रैंक उन्हें आईपीएस दिलाएगी। उनकी इच्छा आईएएस बनने की है। वो 2022 के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक भाई इंडियन नेवी से रिटायर्ड होकर हाथरस में बैंक मैनेजर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed