{"_id":"64c299e50366a2d8a10790fb","slug":"mathura-flood-water-enters-houses-people-migrated-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Flood: मथुरा में यमुना का हाहाकार, घरों से फिर पलायन करने लगे लोग; जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood: मथुरा में यमुना का हाहाकार, घरों से फिर पलायन करने लगे लोग; जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Thu, 27 Jul 2023 09:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:53 PM IST
सार
मथुरा में यमुना का विकराल रूप एक बार फिर लोगों को डरा रहा है। डूबने की आशंका के चलते लोग घर छोड़ने लगे हैं। वहीं यमुना के जल को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए भी इंतजाम किए जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Mathura me badh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में यमुना का विकराल रूप देख लोगों में दहशत है। अभी घर लौटे चंद दिन भी नहीं हुए कि एक बार फिर बाढ़ के खतरे ने लोगों की नींद उड़ा दी है। यमुना किनारे खादर में बसी कॉलोनियों से लोग फिर से घर छोड़कर जाने लगे हैं। पूर्व में बढ़े जलस्तर के कारण घरों में पहले ही सब कुछ बर्बाद हो चुका है। मकानों में दरारें आ गई हैं। फर्स धंस गए हैं, अब फिर यही सब सोचकर लोग परेशान हैं। लेकिन, यमुना का बढ़ता जलस्तर सभी की परेशानी का सबब बना हुआ है। यमुना का पानी घरों की चौखट तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
जयसिंहपुरा क्षेत्र की खादर की कॉलोनियों में तो लोगों ने घरों को छोड़ रहे हैं। घर में बचे सामान को समेट कर ले जा रहे हैं। टेंपो, ट्रैक्टर में सामान के साथ बाहर निकलने लगे हैं। अनेक लोग यमुना के पानी को घर में घुसने से रोकने का भी इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम ने बताया कि अनजान भय लोगों को परेशान कर रहा है। समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। जयसिंहपुरा के लोग अभी बाढ़ के प्रभाव से उबरे भी नहीं है कि एक बार फिर जल स्तर में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी हैं।
भगवान देवी ने बताया कि अभी तो गली में पानी भरा हुआ है। बता रहे हैं कि यमुना में और ज्यादा पानी आ रहा है। चार दिन पहले ही तो घर लौटे हैं। अब पता नहीं क्या होगा। पहले ही घर में सब सामान खराब हो चुका है।
प्रवेश ने बताया कि घर-मोहल्ले में सब परेशान हैं। सभी को एक ही चिंता सता रही है कि यमुना का पानी इस बार कहां तक आएगा। आसपास के सभी घरों में सामान बांधा जा रहा है। पहले राहत शिविर में रुके थे, अब किसी रिश्तेदारी में जाएंगे।
मुन्ना यादव ने बताया कि भय का वातावरण है। प्रशासन भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है। यमुना में पानी बढ़ रहा है। इसे देखकर आसपास के लोग परेशान है। घर भी छोड़ना शुरू कर दिया है।