{"_id":"5fbfb6158ebc3e9b7a5c0956","slug":"mathura-dm-visits-vrindavan-kumbh-mela-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः दस करोड़ रुपये से चमकेगा वृंदावन कुंभ मेला स्थल, डीएम ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः दस करोड़ रुपये से चमकेगा वृंदावन कुंभ मेला स्थल, डीएम ने परखीं तैयारियां
Fri, 27 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:18 AM IST
सार
मेले की व्यवस्थाओं वॉच टावर, बैरियर, अस्थाई पुलिस चौकी, वाटर टैंक, यमुना पर दो पांटून पुल, प्रकाश व्यवस्था, सफाई आदि आदि दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
संत समागम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मथुरा डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने गुरुवार को वृंदावन के कुंभ मेला स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को और गति देकर पूर्ण करें। डीएम ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये मेला स्थल पर खर्च होने हैं।
डीएम ने बताया कि मेला स्थल की व्यवस्थाओं के साथ वृंदावन के विकास का प्लान तैयार कर लिया है। मेले की व्यवस्थाओं वॉच टावर, बैरियर, अस्थाई पुलिस चौकी, वाटर टैंक, यमुना पर दो पांटून पुल, प्रकाश व्यवस्था, सफाई आदि आदि दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
प्रशासन ने संतों के इस समागम को ध्यान रखते हुए वृंदावन विकास की परियोजनाओं के लिए भी शासन से धन की मांग की है। इसमें 255 करोड़ से प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण शामिल है।

खत्म होगा टटिया स्थान के निकट जलभराव
परिक्रमा मार्ग स्थित टटिया स्थान के पास पिछले कई सालों से गंदा पानी भरा है। अगले साल यहीं होने वाले संत समागम को देखते हुए जल निगम को लीकेज सीवर लाइन की मरम्मत का काम सौंपा है। संभावना है कि यह कार्य अगले दो माह में पूर्ण हो जाएगा।
सफाई व्यवस्था पर रहेगा अधिक ध्यान
वृंदावन में संत समागम के दौरान सफाई व्यवस्था पर सबसे अधिक ध्यान रहेगा। मेला स्थल के साथ वृंदावन में इस समय सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती होगी, जो 24 घंटे अपने कार्य को अंजाम देंगे। प्रदेश सरकार की इच्छा वृंदावन संत समागम के दौरान प्रयागराज कुंभ को मॉडल मानते हुए तैयारियां कराने की है। स्थानीय प्रशासन व्यवस्थाओं को अंजाम दे रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत तैयारियों का प्लान बनाया है। विभिन्न विभागों ने कार्य योजना भी दे दी है। इसमें सड़क सहित मेले की अंदरूनी व्यवस्थाओं में पीडब्ल्यूडी की अहम भूमिका रहेगी।
पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्तावित सड़कें
- मथुरा-वृंदावन-मांट मार्ग का चौड़ीकरण
- वृंदावन परिक्रमा मार्ग की मरम्मत
- राया-मांट से पानीगांव वाया राधारानी मार्ग की मरम्मत
- मांट-वृंदावन से जहांगीरपुर बेगमपुर मार्ग की मरम्मत, चौड़ीकरण
- यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन कट पागलबाबा मंदिर तक फोरलेन