फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Dengue News: woman dies and 13 new patients of dengue in mathura

मथुरा में डेंगू का प्रकोप: वृंदावन के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, 13 नए मरीज मिले

Mon, 06 Sep 2021 10:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Sep 2021 10:27 AM IST
सार

मथुरा जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ने से प्रशासन के हाथ-पैर फूले हैं। डेंगू से सबसे ज्यादा फरह के कोह गांव है। यहां कई लोग बीमार हैं। उधर, मांट क्षेत्र में वायरल फीवर पैर पसारने लगा है। 

विज्ञापन
Mathura Dengue News: woman dies and 13 new patients of dengue in mathura
बच्चे की जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में रविवार शाम को आई रिपोर्ट में गांवकोह में पांच और पिपरोट में आठ नए डेंगू के मरीज मिले हैं। सुरीर के गांव बिजऊ निवासी कुसमा (60) की डेंगू से वृंदावन के एक अस्पताल में मौत हो गई। उनको दस दिन पहले बुखार आया था और पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


बेगमपुर में वायरल फीवर का प्रकोप
फरह के कोह गांव के बाद मांट क्षेत्र में भी वायरल फीवर अपने पैर पसार रहा है। गांव बेगमपुर में वायरल फीवर होने की सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। रविवार को कंट्रोल रूम द्वारा मांट क्षेत्र के गांव बेंगमपुर में वायरल फीवर से घर-घर मरीज होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली तो चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने मौके पर टीम को भेजा और मरीजों की जांच कराई। 
विज्ञापन


एक ही परिवार में चार सदस्य वायरल फीवर से बीमार मिले। वहीं, गांव बिरजी नगरिया की भावना तीन दिन से वायरल फीवर से बीमार होने पर मांट से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि सभी वायरल फीवर से बचने के लिए गांव-गांव जाकर फीवर के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डेंगू वार्ड की व्यवस्थाओं को परखा। सीएमएस से यहां भर्ती मरीजों को दिए जा रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ के अनुसार जनपद के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए डेंगू वार्ड बनाए जा रहे हैं। 

जचौंदा में बढ़ रही मरीजों की संख्या
गोवर्धन के जचौंदा में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर जांचें कर रही हैं। लेकिन जांच रिपोर्ट में देरी के चलते मरीजों के तीमारदार सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से तंग आकर निजी अस्पतालों में मरीजों को उपचार दिलाने को मजबूर हैं। 

रविवार को गौरव राघव (22) की तबियत बिगड़ गई। उसे मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा अधीक्षक राल डॉ विमल उपाध्याय ने कहा कि 30 अगस्त को मरीजों के सैंपल जांच को भेजे गए थे, अभी रिपोर्ट नहीं आई है। अब बुखार के नए मरीजों में कमी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed