{"_id":"6136361e8ebc3eb503034833","slug":"mathura-cows-freed-in-encounter-with-cow-smugglers-kosi-news-agr506551496","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोतस्करों से मुठभेड़ में गोवंश कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोतस्करों से मुठभेड़ में गोवंश कराए मुक्त
विज्ञापन
मथुरा। घायल गांवश को देखते गोरक्षक।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। बठैन रोड़ पर गोतस्कर एवं गोरक्षकों में मुठभेड़ हो गई। गोतस्कर फायरिंग करते हुए गोवंश से भरी केंट्रा को छोड़कर भाग गए। केंट्रा में 15 में से 8 गोवंश दम घुटने से मर गए। सात को गोसेवा धाम हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोतस्करों की तलाश शुरू कर दी।
रविवार रात करीब ढाई बजे पुलिस को मुखबिर एवं गोरक्षकों से सूचना मिली कि गोतस्कर एक केंट्रा में गोवंश को भरकर बठैन कलां के रास्ते हरियाणा जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने गोरक्षकों की सहायता से रास्ते में कांटों का जाल बिछवा दिया। जैसे ही केंट्रा बठैन कलां एवं हुलवाना के मध्य पहुंचा तो गाड़ी में पंचर हो गया। केंट्रा के पंचर होते ही गोतस्करों ने गोसेवकों पर फायरिंग शुरू कर दी।
अंधेरे का फायदा उठाकर गोतस्कर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। गोरक्षकों के अनुसार केंट्रा में 15 गोवंश भरे थे, जिसमें से आठ की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि सात को गोसेवा धाम हॉस्पिटल भेजा है। आक्रोशित गोरक्षकों ने पुलिस पर आरोप लगाते कहा कि दो-दो पुलिस चौकी होने के बाद भी गोतस्कर गोतस्करी करने में लगे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि घायल गोवंश को भेज दिया गया एवं मृत गोवंशों को गोरक्षकों की मदद से दफना दिया है। पुलिस ने केंट्रा नंबर के आधार पर गोतस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर गोतस्करों की तलाश शुरू कर दी है।