फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Controversy over construction of drain, uproar

मथुरा: नाली निर्माण को लेकर विवाद, हंगामा

Fri, 25 Jun 2021 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Controversy over construction of drain, uproar
वृंदावन (मथुरा)। कात्यायनी मंदिर के समीप बड़ा खटला आश्रम से चरखारी वाली कुंज संपर्क मार्ग की नाली के निर्माण को लेकर विवाद हो गया। यहां सड़क किनारे नाली निर्माण का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया। हंगामा होते देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान नगर निगम की टीम पर लोगों ने आरोप लगाए। आखिरकार टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नगर निगम के निर्माण विभाग के कर्मचारी उक्त संपर्क मार्ग की नालियां बनाने के लिए पहुंचे। यहां बड़ा खटला आश्रम के संत रामेश्वराचार्य क्षेत्रवासियों के साथ उक्त निर्माण का विरोध करने लगे। विरोध के कारण निगमकर्मी घिरने लगे तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी संत को समझाने का प्रयास किया तो दोनों ओर से तनातनी हो गई। कई बार संत और निगमकर्मियों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन

संत रामेश्वराचार्य का कहना है कि समीप स्थित एक अन्य आश्रम के संचालक उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसके पक्ष में ही नगर निगम प्रशासन नालियां बनवाने का प्रयास कर रहा है, जबकि उक्त भूमि पर दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसलिये कोई निर्माण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर दो आश्रमों के बीच विवाद है। इसमें नगर निगम को दो दिन पहले जलभराव की समस्या को लेकर शिकायती पत्र मिला था। इसी के तहत नाली निर्माण किया जाना था, लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। मामला न्यायालय में बताया है। इसके साक्ष्य मांगे गए हैं। फिलहाल काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed