{"_id":"60f2e1128ebc3ebf5205f5b8","slug":"mathura-cash-theft-in-two-shops-of-building-material-kosi-news-agr500159691","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बिल्डिंग मैटेरियल की दो दुकानों में गल्ले से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बिल्डिंग मैटेरियल की दो दुकानों में गल्ले से नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कोसी एवं नंदगांव में दो बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों के गल्ले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुराना जीटीरोड पर अग्रसेन तिराहे के सामने लालाराम मार्ग निवासी राकेश बांसईया की मूलचंद एंड संस के नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान हैं। दोपहर में करीब दो बजे राकेश खाना खाने गए थे। उसकी अनुपस्थिति में उसका पुत्र दुकान पर बैठा था। उसका पुत्र किसी काम चला गया। इसी दौरान दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश आए और दुकान के अंदर घुस गए।
उन्होंने दुकान में लगे सीसी कैमरे की दिशा ऊपर की ओर कर दी। दुकान में रखे गल्ले से 65 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। पूरा मामला दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुकान से सीसी कैमरे की फुटेज ले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इसी तरह की घटना को बदमाशों ने नंदगांव में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में अंजाम दिया। बदमाश यहां से 40 हजार रुपये की नगदी लेकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवार ने बताया कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।