{"_id":"6193536c0b330053ef415e80","slug":"mathura-bjp-leader-dr-devendra-sharma-nominated-as-chairman-of-commission-for-protection-of-child-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा बने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा बने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी
Tue, 16 Nov 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:15 PM IST
सार
बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. देवेंद्र शर्मा सोमवार को सबसे पहले प्राचीन दीर्घविष्णु मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान को नमन करते हुए दीपदान कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
दीर्घविष्णु मंदिर के महंत ने किया देवेंद्र शर्मा का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मथुरा के भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा नेताओं व समर्थकों में हर्ष व्यक्त किया है। आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. देवेंद्र शर्मा सोमवार को सबसे पहले प्राचीन दीर्घविष्णु मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान को नमन करते हुए दीपदान कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
डॉ. देवेंद्र शर्मा बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत है। वह भाजपा के जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए देवेंद्र शर्मा महज 500 वोट के मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप माथुर ने उनको हराया था। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको बड़ा दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन