{"_id":"597b4f164f1c1bbb538b49bf","slug":"mathura-administration-denied-for-program-of-bhim-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पहुंची भीम आर्मी, प्रशासन में मच गया हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पहुंची भीम आर्मी, प्रशासन में मच गया हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गांव बिरजापुर स्थित अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को भीम आर्मी का सम्मेलन मथुरा प्रशासन ने नहीं होने दिया। आयोजन स्थल पर ताला लगाकर पीएसी और पुलिस फोर्स दिनभर तैनात रही। प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए भीम आर्मी से जुडे़ लोगों ने आगामी रणनीति के लिए कई स्थानों पर गुप्त बैठकें कीं।
बता दें कि भीम आर्मी की मथुरा इकाई ने शुक्रवार को हाईवे स्थित गांव बिरजापुर के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में उनके संघर्ष की गाथाओं का बखान करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का कार्यक्रम तय किया था। इसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के भाई कमल किशोर, भीम आर्मी के संरक्षक जय भगवान जाटव, उत्तराखंड के प्रभारी महक रावण, शामली के जिलाध्यक्ष नीटू गौतम, सचिन वालिया आदि को संबोधित करना था।
बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का भी अनुमान था। इसके लिए 10 दिन पहले मांगी गई अनुमति प्रशासन ने नहीं दी गई। तब भीम आर्मी ने बगैर अनुमति कार्यक्रम करने की चेतावनी दी थी। इसे देखते हुए एक दिन पहले ही गुरुवार की रात में ही पुलिस ने आयोजन स्थल अंबेडकर पार्क के गेट पर ताला लगाकर पीएसी तैनात कर दी।
विज्ञापन
सुबह भीड़ के जुटने की सूचना पर मगोर्रा, हाईवे, रिफाइनरी, यमुनापार व वृंदावन आदि थानों की फोर्स भी तैनात कर दी। एसडीएम सदर, सीओ रिफाइनरी, एक प्लाटून पीएसी के साथ भी यहां पहुंच गए। फोर्स देखकर भीम आर्मी के लोग सम्मेलन करने की हिम्मत नहीं कर सके। चर्चा है कि भीम आर्मी से जुडे़ लोगों ने जनपद भर में गोपनीय पर्चे बांटे। इन पर भीम आर्मी के विचार और उद्देश्यों की जानकारी दी गई है।
प्रशासनिक अनुमति और पुलिस बल की मौजूदगी के चलते बिरजापुर में सम्मेलन न होने पर भीम आर्मी ने महावन, लक्ष्मीनगर और टेकमेन सिटी में बैठक की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी भी रही।