फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathematical questions made me sweat

Agra News: गणित के सवालों ने छुड़ाया पसीना

Fri, 31 Oct 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mathematical questions made me sweat
मैनपुरी। डीएलएड तृतीय सेेमेस्टर की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित हो रही है। शुक्रवार को द्वितीय पाली में आयोजित गणित की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परेशान देखा गया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में विज्ञान की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 2934 परीक्षार्थियों में से 140 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 2930 परीक्षार्थियों में से 124 अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 2662 परीक्षार्थियों में से 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र कठिन रहा।
विज्ञापन




रोजगार मेले में 52 बेरोजगारों को दिया गया रोजगार
मैनपुरी। वंशीधर शारदा देवी महाविद्यालय आलीपुर खेड़ा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में 176 बेरोजगार युवक और युवतियां शामिल हुए। इनमें से 52 को साक्षात्कार के बाद मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी रवीश मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन होता है बेरोजगार यहां पहुंचकर रोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग कर रोजगार संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अभिनव पांडेय, गिरंद सिंह, हृदेश कुमार, बृजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed