फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   matdata divas

11 फरवरी को भूल न जाना  ईवोम का बटन जरूर दबाना

Thu, 26 Jan 2017 12:18 AM IST
11 फरवरी को भूल न जाना  ईवोम का बटन जरूर दबाना
11 फरवरी को भूल न जाना  ईवोम का बटन जरूर दबाना Updated Thu, 26 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
matdata divas
11 फरवरी को भूल न जाना  ईवोम का बटन जरूर दबाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मतदाता दिवस (25 जनवरी) पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से सेंट जोंस कालेज तक रैली निकाली गई। रैली को डीएम गौरव दयाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सेंट जोंस कालेज में मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर एमजी रोड पर मानव शृंखला भी बनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने गौरव दयाल ने किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों और मतदाता रैली में शामिल होने आए स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के गेट से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में बैनर, पोस्टर लिए छात्र, छात्राएं आम जनता को लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पेंटिंग, निबंध व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। सेंट जोंस कालेज में लोक गायक महावीर चाहर ने लोकगीत प्रस्तुत किए। जहीर अकबराबादी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। आगरा कालेज और मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया गया। एमडी जैन इंटर कालेज, खालसा इंटर कालेज, राधाबल्लभ इंटर कालेज, विकलांग जन विकास विभाग, एनसीसी और एनएसएस के छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निधि गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम एलए नगेंद्र शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट हमारा अधिकार, करें नहीं इसको बेकार
आगरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। रैलियों में बड़ी संख्या में स्कूल-कालेजों के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों से मतदान को लेकर संकल्प पत्र भी भरवाए।
बाह: बाह, जैतपुर, जरार, बटेश्वर, भदरौली, बासौनी, नन्दगवां, चित्राहाट, पारना, मंगदपुर, ऐमनपुरा, चौरंगाहार, अभयपुरा, चमरौआ, खेड़ा देवी दास आदि में निकाली गई रैलियों में वोट हमारा अधिकार, करें नहीं इसको बेकार के नारे गूँजे। तहसील और बीआरसी समेत स्कूलों में शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों से संकल्प पत्र भरवाए। इस दौरान तहसीलदार देवेंद्र सिंह यादव, खंड शिक्षाधिकारी जिलेदार सिंह, नायब तहसीलदार बलराम गुप्ता, जीसी गुप्ता, पवन भदौरिया, कमलेश शर्मा, लक्ष्मी नारायन गुप्ता, राजेश पांडेय, डॉ. नितेश शर्मा मौजूद रहे। 
पिनाहट: हर नरायन कन्या विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों से मतदान करने की अपील की। ब्लॉक समन्वयक कार्यालय पर छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक किया। इन इस दौरान प्रधानाचार्य इंदुमती शर्मा, डॉ. अजमेर सिंह, नारायन हरी यादव, सुरजन सिंह लेखपाल, रवि राठौर, रामनिवास शर्मा, नारंगीलाल, सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
खंदौली: एनएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। शुभारंभ डायरेक्टर बाबी उपाध्याय ने किया। प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौहान, लक्ष्मी शर्मा, अनिल यादव, पवन वशिष्ठ, देवेंद्र कुमार, अंजुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बरहन: माता भगवती देवी राजकीय महिला महाविद्यालय आंवलखेड़ा में एनएसएस की छात्राओं, दान कुंवरि इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं और सीएचसी स्टाफ ने जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. दलवीर सिंह, डा. ममता शर्मा, डा. संजीव भारद्वाज, धर्मेन्द्र यादव, रोहित, प्रवीन शर्मा, जानकी, टीना, ब्रजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
किरावली: तहसील मुख्यालय में तहसीलदार रामानुज ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। शांती देवी विद्या मन्दिर पुरामना के छात्रों ने रैली निकाली। इस दौरान विनय कुमार अग्रवाल, नाइब तहसीलदार डा. गजेंद्र पाल सिंह, सविता वर्मा, काम्या, अर्जुन सिंह, राकेश उपाध्याय, सुरेश शर्मा, रामगोपाल चाहर मौजूद रहे।
फतेहपुर सीकरी: कस्बे के मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित कर मतदान की शपथ दिलाई गई। कई केंद्रों पर बीएलओ के नहीं पहुंचने से विद्यालय नहीं खुल सके। पंडित रामजीलाल पूर्व माध्यमिक में प्रधानाध्यापक देवेशपाल सिंह, शशिबाला, नेहा गोयल शुक्ला, बजाज राष्ट्रीय कालेज में उमेश सक्सेना, अजय प्रताप सिंह, अवधेश गोयल मौजूद रहे।
कागारौल: रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों को वोट देने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य आरपी सिंह, अमित सक्सेना, वंदना चाहर, संजीव सोलंकी, सोनू कुमार शर्मा, अशोक बघेल मौजूद रहे।
जगनेर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कस्बे के मैन बाजार, पटेल रोड पर रैली निकाली। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल उपाध्याय, राजीव शर्मा, सीमा देवी, अनीता राना, मंजू, दीपशिखा, पिंकी आदि मौजूद रहीं।
फतेहाबाद: तहसील प्रांगण में नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित कर 11 फरवरी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार श्रीराम यादव, स्वीप कोआर्डिनेटर संजय शर्मा, राजस्व निरीक्षक सरदार सिंह चौहान मौजूद रहे। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। बाद में रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य राखी यादव, अभिषेक शरद, राजेश शर्मा, गिरिराज किशोर, संजीव यादव, पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे। जनता इंटर कालेज के एनएसएस इकाई के छात्रों ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉक्टर शिव कुमार सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
खेरागढ़: रघुकुल महाविद्यालय में बनाकर छात्र-छात्राओं को रंगोली सजाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। महावीर शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राआें ने रैली निकाली। नायब तहसीलदार अभयराज, भागवत सिंह, मुन्नालाल शर्मा, दिनेश अग्रवाल, भवानी सिंह, रामनरेश त्यागी मौजूद रहे।
मलपुरा: मलपुरा, अभयपुरा, गामरी के स्कूलों में बच्चों ने रैली निकाली। शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, लोकेंद्र सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, प्रवीन चौधरी मौजूद रहे।

एत्मादपुर: छलेसर के झम्मनसिंह लोधी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इसमें अवंतीबाई ग्रुप आफ ग्रेजुएशन के डायरेक्टर पीआर लोधी, अमितराज लोधी, हरीशंकर प्रजापति, हरेश कुमार, धीरज शर्मा, शैलेंद्र वर्मा, वीरेंद्र त्यागी, अमित कुमार, अर्चना पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed