{"_id":"589f66c74f1c1b875237d2c5","slug":"matdan12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन गुजरने के साथ बढ़ा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन गुजरने के साथ बढ़ा मतदान
दिन गुजरने के साथ बढ़ा मतदान
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
दिन गुजरने के साथ बढ़ा मतदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इस बार वोटों की जमकर बारिश हुई। लगभग 64 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर शुरुआत तो धीमी रही लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वोट प्रतिशत बढ़ता गया। इस बार 2012 के विधानसभा चुनाव से लगभग चार फीसदी अधिक मतदान हुआ।
शनिवार को जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 121 प्रत्याशियों के लिए 3411 बूथों पर सुबह नौ बजे वोटिंग शुरू हुई। सुबह नौ बजे तक सिर्फ 12.59 वोट ही डल सके। इसके बाद वोटों की बारिश शुरू हुई। धूप खिलने के साथ ही बूथों पर मतदाता का ग्राफ बढ़ गया।
विज्ञापन
इनसेट
फतेहाबाद में सबसे अधिक
उत्तर में सबसे कम वोट पड़े
सबसे अधिक मतदान फतेहाबाद सीट पर हुआ। यहां 70 फीसदी से अधिक वोट डले। जबकि बार भी यहीं सबसे अधिक मतदान हुआ था। तब 69.5 फीसदी वोट पड़े थे। सबसे कम वोट उत्तर विधानसभा सीट पर डले। यहां 57.83 फीसदी मतदान हुआ जबकि पिछली बार 55.3 फीसदी मतदान रहा था। बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र में शहर के अधिकांश पॉश क्षेत्र आते हैं।
विज्ञापन
वोट प्रतिशत
विधानसभा 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे
एत्मादपुर 13.23 30.01 43.87 57.68 66.76
छावनी 12.08 27.15 39.92 50.89 59.90
दक्षिण 10.63 25.79 41.38 53.19 61.39
उत्तर 11.18 24.99 38.68 50.74 57.83
ग्रामीण 13.21 29.69 43.93 56.37 63.12
फतेहपुर सीकरी 13.42 29.94 45.60 58.89 69.02
खेरागढ़ 14.01 29.45 43.66 57.28 65.68
फतेहाबाद 14.04 32.80 49.03 61.78 70.86
बाह 10.91 26.87 45.02 53.97 60.23
फतेहाबाद के गढ़ी धर्मवीर में 98 फीसदी मतदान
आगरा। फतेहाबाद के गढ़ी धर्मवीर बूथ पर 98.07 फीसदी मतदान रहा। देर रात तक जारी गणना के अनुसार, इसे सबसे अधिक मतदान वाला बूथ माना जा रहा है। इसी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय के बूथ पर 94.98 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि इस बार भी फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ है।
-------------
घट-बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत
देर रात तक ईवीएम जमा होने के कारण मतदान प्रतिशत फाइनल नहीं हो सका। यह घट-बढ़ भी सकता है। पीठासीन अधिकारी आधी रात के बाद तक अपने-अपने बूथ का रिकॉर्ड दर्ज कराते रहे।