फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Master Plan 2031 got approval now Gokul Mahavan and Baldev will be part of the Mathura authority area

Mathura: महायोजना 2031 को मिली स्वीकृति, अब गोकुल, महावन और बलदेव होंगे प्राधिकरण क्षेत्र का हिस्सा

Tue, 01 Nov 2022 10:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 10:32 PM IST
सार

महायोजना 2031 सहित वृंदावन रुक्मिणी विहार योजना में रिक्त फ्लैट की बिक्री का निर्णय लिया गया। पहली बार महायोजना को डिजीटल स्वरूप दिया गया है। इसमें सभी विभागों के स्थलों का प्रदर्शन किया गया है। 
 

विज्ञापन
Master Plan 2031 got approval now Gokul Mahavan and Baldev will be part of the Mathura authority area
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए। इसमें महायोजना 2031 को स्वीकृति प्रदान करते हुए गोकुल-महावन और बलदेव को भी विकास प्राधिकरण क्षेत्र का हिस्सा बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यहां हुई बैठक

आगरा कमिश्नरी में मंगलवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक कमिश्नर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने आधा दर्जन से अधिक अहम प्रस्ताव रखे। इसमें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल महायोजना 2031 पर चर्चा की गई। पहली बार महायोजना को डिजीटल स्वरूप दिया गया है। इसमें सभी विभागों के स्थलों का प्रदर्शन किया गया है। बिजली व्यवस्था का विस्तार, फायर सेवा की वर्तमान स्थिति और भविष्य में प्रस्तावित सेंटर सहित केंद्र और राज्य सरकार की प्रस्तावित योजनाओं को भी शामिल किया गया हैं। बोर्ड ने इसे शासन को प्रस्तावित करने की स्वीकृति प्रदान की। शासन की मंशा के अनुरूप विकास प्राधिकरण क्षेत्र के विस्तार का फैसला लिया। इसके तहत तीर्थ क्षेत्र गोकुल, महावन और बलदेव को अब प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: आपकी गाड़ी संख्या यदि AS और AY सीरिज की है, तो सिर्फ एक महीने का समय, फिर पंजीयन होगा निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिलेंगे आवास

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया बोर्ड ने वृंदावन स्थित रुक्मिणी विहार योजना में एलआईजी और एमआईजी के आवासों को रियायती दरों पर बिक्री करने की स्वीकृति प्रदान की है। राजस्व गांव बाटी में लैंड पुलिंग स्कीम के तहत निजी भूमि पर प्राधिकरण की आवासीय योजना विकसित करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी। विशेष्ज्ञ अनुमति के तहत विकास प्राधिकरण बोर्ड ने पांच पेट्रोल पंप के संचालन पर सहमति जता दी, जिसमें छाता में दो, कोटवन, रान्हैरा और रामपुरमई में एक-एक के लिए स्वीकृति दी गई है। विभिन्न न्यायालयों में प्राधिकरण के वादों की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की फीस भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड बैठक के दौरान जिलाधिकारी पुलकित खरे, नगर आयुक्त अनुनय झा और विप्रा सचिव राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed