{"_id":"61628f5f8ebc3e05ec301ee4","slug":"massive-road-accident-at-agra-delhi-highway-four-dies-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सड़क दुर्घटना: दिल्ली-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी कार, दंपती सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में सड़क दुर्घटना: दिल्ली-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक में घुसी कार, दंपती सहित चार की मौत
Sun, 10 Oct 2021 12:29 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:29 PM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते की हाईवे से गुजर रहीं गाड़ियां रुक गईं और पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मथुरा: दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के दर्दनाक हादसा घटित हो गया। तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में दंपती सहित चार की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी को पहुंचाया अस्पताल
बताया गया है कि गांव तिनेश, कुरशतगंज, बलरामपुर निवासी धर्मेंद्र (35) अपने परिवार के साथ गुरुग्राम से कार से रायबरेली लौट रहे थे। कार उनका साला अनीश चला रहा था। मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर केडी मेडिकल कॉलेज के सामने कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार की छत उखड़ गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर चौकी प्रभारी केडी मेडिकल सुंदर सिंह कसाना, उप निरीक्षक अश्विनी कुमार ने तत्काल पुलिस बल के साथ पहुंचे। सभी घायलों को केडी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
कोतवाल अजय कौशल ने बताया कि घायलों में से चिकित्सकों ने धर्मेंद्र (35), उसकी पत्नी लक्ष्मी (31), मोहिनी (19), कुसुमलता (26) को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूजा (22) गंभीर है। अन्य घायलों में धर्मेंद्र का बेटा अनिरुद्ध (6), साला अनीश, मोहित का उपचार चला रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। एक साथ चार की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।