फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire in Village Banjara Loss of millions Latest News In Hindi

कासगंजः अग्निकांड ने मचाया तांडव, कई घर जले, सात पशु मरे

Mon, 17 Jun 2019 03:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jun 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
Massive Fire in Village Banjara Loss of millions Latest News In Hindi
कासगंज के गांव बंजारा में लगी आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सोमवार को आग ने तबाही मचाई। जनपद के थाना गंजुडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन से अधिक घर राख हो गए।
विज्ञापन


सात पशु भी मर गए। आग ने किसानों की बुर्जियां, बिटोरों को भी जलाकर राख कर दिया। दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने के चलते ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
 
थाना गंजडुंडवारा के ग्राम पंचायत बहोटा के नगला बंजारा में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। बताया गया है कि आग गांव के खलियानों में लगी जो देखते देखते घरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

आग के चलते करीब डेढ़ दर्जन घर पूरी तरह से तबाह हो गए। वहीं किसानों के सात पशु भी मर गए। आग की सूचना दमकम विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियां जब तक पहुंचती तब तक सब कुछ राख हो गया। 

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड से होने वाले नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची है। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियों के देरी से पहुंचने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed