फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire in Shoe Factory Sikandra Agra

आगरा: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने छह घंटे में पाया काबू

Fri, 06 Dec 2019 09:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Dec 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Massive Fire in Shoe Factory Sikandra Agra
जूता कारखाने में आग - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बेसमेंट से धुआं निकलने पर कर्मचारियों को पता चल सका। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर दमकल भी आ गईं। छह घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू किया जा सका।
विज्ञापन


सिकंदरा के साइट-सी में कुलविंदर सिंह की येरो सेफ्टी फुटवियर के नाम से फैक्टरी है। यह बेसमेंट सहित चार मंजिला भवन में संचालित है। बेसमेंट में कुछ मशीनें लगी थीं। सोल का गोदाम भी बनाया हुआ था। शुक्रवार सुबह तकरीबन नौ बजे बेसमेंट से फैक्टरी के कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा। 
विज्ञापन


इस पर अफरातफरी मच गई। गोदाम में आग लगी हुई थी। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग को आगे बढ़ने से रोक लिया। सूचना पर दो दमकल भी आ गईं। बाद में ईदगाह फायर स्टेशन से भी दमकल आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तकरीबन तीन बजे आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। एफएसओ उमेश गौतम ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि जांच के बाद सही कारण स्पष्ट होगा। अग्निकांड में लाखों के नुकसान की बात कही गई है। 


पहले भी हुईं घटनाएं
औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्टरी में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। दो महीने पहले एक फैक्टरी में आग लगी थी। इसके अलावा एक महीने पहले केमिकल फैक्टरी में आग लग गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed