फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Massive Fire In Paint Showroom Today Mainpuri News

मैनपुरी: शोरूम में लगी भीषण आग, तीन मंजिला इमारत में रखा सामान खाक

Fri, 17 Jul 2020 01:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Jul 2020 01:37 AM IST
सार

 शोरूम मलिक के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Massive Fire In Paint Showroom Today Mainpuri News
आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा बरनाहल में एक इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर के तीन मंजिला शोरूम में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। गुरुवार की सुबह तकरीबन चार बजे जानकारी होने के बाद आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एक दीवार भी गिर गई। आग की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव एहमासन नगर निवासी शैलेंद्र यादव पुत्र अंगूर सिंह का टेंपो स्टैंड चौराहा के पास एक तीन मंजिला शोरूम है। शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान फ्रिज, कूलर, एलईडी व बेड, सोफा तथा पेंट आदि सामान बेचते हैं। बुधवार की शाम वो शोरूम बंद करने के बाद घर चले गए थे। 

विज्ञापन


रात में किसी समय शोरूम में अचानक आग लग गई। गुरुवार तड़के चार बजे पड़ोसी मुन्ना लाल जागे तो शोरूम से धुआं उठते देखा। उन्होंने बेटे संजय को जगाकर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद शोरूम मालिक को सूचना दी। शैलेंद्र मौके पर पहुंचे। आग की वजह से एक दीवार भी गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम संचालक शैलेंद्र यादव के अनुसार सूचना के करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पांच दमकल की गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। पीड़ित के अनुसार आग लगने से करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम रतन वर्मा, सीओ करहल अशोक कुमार व पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed